Maruti Suzuki Tax Free cars: फेस्टिव सीजन में अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कार कंपनियां पूरा जोर लगा रही हैं। नए ऑफर्स से लेकर बड़े डिस्काउंट का सहारा लिया जा रहा है। इतना ही नहीं कंपनियां CSD (कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट) के लिए गाड़ियों को टैक्स फ्री करने लगी हैं। लेकिन इस डिस्काउंट का फायदा सिर्फ भारतीय जवान ही उठा सकते हैं। आम-आदमी के लिए यह डिस्काउंट तो नहीं है। लेकिन फिर भी इस ऑफर का फायदा उठा जा सकता है। यहां हम मारुति की उन कारों की लिस्ट शेयर कर रहे हैं जो हाल ही में टैक्स फ्री हुई हैं।
टैक्स फ्री हुई Maruti Fronx
मारुति सुजुकी ने Fronx की बिक्री को बूस्ट करने के लिए इस टैक्स फ्री कर दिया है। यह कार अब CSD (कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट) पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। CSD स्टोर पर भारतीय जवानों को GST 28% की जगह सिर्फ 14% ही टैक्स देना पड़ता है, जिसकी वजह से कीमत कम होती है। Fronx के सिग्मा वैरिएंट की शोरूम पर कीमत 7,51,500 रुपये है लेकिन CSD पर यही वैरिएंट 6,51,665 रुपये में मिलेगा। इसके अन्य वैरिएंट पर 1.60 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसमें 1.2L का पेट्रोल हाइब्रिड इंजन लगा है।
टैक्स फ्री हुई Maruti Baleno
मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो को भी टैक्स फ्री किया है। कीमत की बात करने तो बलेनो के डेल्टा CNG 1.2L 5MT वेरिएंट की कीमत 8.40 लाख रुपये है लेकिन CSD स्टोर पर इसी वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7,24,942 रुपये है। टैक्स फ्री होने पर आप 1,15,580 रुपये तक बचा है। वहीं बलेनो जेटा CNG 1.2L 5MT वेरिएंट की CSD एक्स शोरूम कीमत 9.20 लाख रुपये है। इस कार में 1.2L और 1.0L लीटर पेट्रोल इंजन मिलते हैं। टैक्स फ्री ऑफर का फायदा उठाने से पहले एक बार लेटेस्ट ऑफर के बारे में भी स्टोर से बात करें।
यह भी पढ़ें:
मारुति वैगनआर CNG हुई टैक्स फ्री
मारुति सुजुकी ने वैगन-आर CNG को टैक्स फ्री कर दिया है। वैगनआर को देशभर के कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी खरीद सकते हैं। एक बार फिर आपको बता दें कि कैंटीन पर भारतीय जवानों को CSD पर इस कार पर लगने वाला टैक्स 28% की जगह सिर्फ 14% ही देना पड़ता है। टैक्स फ्री होने के बाद कार 98000 रुपये तक सस्ती हो गई है। अगर आपके कोई रिश्तेदार या भाई सेना में है तो आप इस डील का फायदा उठा सकते हैं लेकिन गाड़ी आपके नाम नहीं होगी। लेकिन डिस्काउंट का फायदा आपको जरूर मिल सकता है। वैसे इस तरह की डील का फायदा फैमिली में मिलना ज्यादा बेहतर है।
Maruti Brezza टैक्स फ्री हुई
मारुति ब्रेजा भी टैक्स फ्री की लिस्ट में आ चुकी है। आम ग्राहकों के लिए ब्रेजा की जहां कीमत 8.34 लाख रुपये है तो वहीं CSD पर इसकी कीमत 751,434 रुपये है। यानी इस पर टैक्स के 82,566 रुपये की बचत हो रही है। जबकि ब्रेज़ा के अन्य वेरिएंट पर टैक्स के 2,66,369 रुपये तक बचाए जा सकते हैं। ब्रेज़ा में 1.5L का पेट्रोल इंजन लगा है जो माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
यह भी पढ़ें: पैसा रखिये तैयार! दिवाली के बाद आ रही हैं ये दो शानदार कारें, लिस्ट में मारुति भी शामिल
संबंधित खबरें
पीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 hr agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
4 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
23 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines