हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

आज बुक करोगे तो कब मिलेगी नई Swift? जानें कितना चल रहा है Waiting Period

Swift Waiting Period: मारुति सुजुकी कीनई स्विफ्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। मारुति सुजुकी के डीलर्स ने बताया कि अगर आप आज (जुलाई 2024) में नई स्विफ्ट बुक करते हैं तो आपको इसे घर लाने के लिए कितना इन्तजार करना पड़ेगा …

विज्ञापन

Maruti Swift Waiting Period: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने हाल ही में नई Swift को बाजार में पेश किया और देखते ही देखते इस कार ने टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है। इतना ही नहीं इस समय स्विफ्ट देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार भी बन गई है। लगातार इस कार को बुकिंग्स मिल रही है। अगर आप भी नई स्विफ्ट को बुक करने जा रहे हैं तो उससे पहले जान लीजिये कितनी चल रही है इस पर वेटिंग?

नई स्विफ्ट पर कितनी है Waiting

नई स्विफ्ट को लगातार बुकिंग्स मिल रही हैं जिसके चलते इस कार पर वेटिंग बढ़ने लगी है। मारुति सुजुकी के डीलर्स ने बताया कि अगर आप आज (जुलाई 2024) नई स्विफ्ट बुक करते हैं तो आपको इसे घर लाने के लिए 3 से 4 हफ्तों का इंतजार करना पड़ सकता है। अब अगर आप इतना इंतजार कर सकते हैं तो आज ही जाकर स्विफ्ट को बुक कर सकते हैं।

अब अगर आपने नई स्विफ्ट को खरीदने का मन बना ही लिया है तो आगे जानते हैं इस कार की कीमत और फीचर्स….

किस वेरिएंट को मिली कितनी बुकिंग्स

  • Maruti Swift VXI & VXI (O) को 60% बुकिंग्स मिली हैं
  • Maruti Swift ZXI, ZXI+ को 19% बुकिंग्स मिली हैं
  • Maruti Swift AMT: 17% बुकिंग मिली हैं

नई स्विफ्ट में 6 वेरिएंट मिलते हैं जिसमें LXi, VXi, VXi (O), ZXi, ZXi+ और ZXi+ Dual Tone शामिल हैं। दिल्ली में इस कार की  कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.64 लाख रुपये तक जाती है।

Z सीरीज का पेट्रोल इंजन

मारुति सुजुकी ने इस बार नई स्विफ्ट में नया Z सीरीज का पेट्रोल इंजन लगाया है जो बेहद रिफाइंड है। यह इंजन  दमदार होने के साथ बेहतर पावर और माइलेज भी ऑफ़र करता है। ये नया इंजन 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है। यह हर तरह के मौसम में बेहतर प्रदर्शन करता है। मैन्युअल मोड पर स्विफ्ट आपको 24.8kmpl की माइलेज देगी जबकि इसका AMT मोड 25.75 kmpl की माइलेज ऑफर करती है।

सेफ्टी का पूरा ध्यान

नई सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESC,  जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Grand i10 Nios से होगा असली मुकाबला

नई स्विफ्ट का सीधा मुकाबला Hyundai Grand i10 NIOS से होगा। यह कार अपने सेगमेंट की सबसे आरामदायक कार है। सेफ्ट वेरिएंट में 6 एयरबैग्स मिलते हैं इसके साथ ही कंपनी ने इसमें 30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कुछ समय पहले कंपनी ने इस कार का corporate भी पेश किया जिसमें कुछ नए फीचर्स को शामिल किया था।

इस कार में 1.2l Kappa पेट्रोल इंजन लगा है जो वाकई दमदार है। यह इंजन 5 मैन्युअल  और स्मार्ट ऑटो गियरबॉक्स से लैस है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, टायरप्रेशर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, ABS+EBD, सेन्ट्रल डोर लॉकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

जबकि इसमें 17.14cm टच स्क्रीन डिस्प्ले ऑडियो, 4 स्पीकर्स, स्टीयरिंग व्हील पर ऑडियो कंट्रोलर, रियर AC वेंट और USB पोर्ट जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: जब बजट हो कम और खरीदनी हो अफोर्डेबल बाइक, तो ये 5 मॉडल बन सकते हैं आपकी पसंद

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें