Maruti Suzuki Swift VS Hyundai Venue: दस लाख से कम कीमत में मार्केट में गाड़ियों के कई ऑप्शन मौजूद हैं। इस सेगमेंट में Maruti की Swift और Hyundai की Venue दो धाकड़ कार हैं। Swift में जहां पेट्रोल के साथ हाल ही में सीएनजी का वर्जन भी पेश किया गया है। वहीं, हुंडई की Venue बेहद स्टाइलिश कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है।
Maruti Swift
यह 5 सीटर कार है, जिसमें लग्जरी कार की तरह क्रूज कंट्रोल का ऑप्शन मिलता है। कार 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। इसमें एलईडी DRLs और हैंडलैंप दिए गए हैं। कार पेट्रोल पर 22.38 kmpl और सीएनजी पर 30.9 kmpl की माइलेज देती है। कार में 7.0-इंच इंफोटेनमेंट मिलता है। इसमें 15-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील दिए गए हैं।
स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल
इस पावरफुल कार में 1197 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल मिलता है। इसमें क्लाइमेट कंट्रोल और ड्राइवर सीट हाई का ऑप्शन मिलता है। Maruti Swift में बिना चाबी के एंट्री, पावर विंडो, ऑटो फोलडिंग ओआरवीएम मिलते हैं। बाजार में इसके चार ट्रिम ऑफर किए जाते हैं। इसमें एलईडी टेल लाइट, फॉग लाइट, सी-पिलर-माउंटेड रियर डोर हैंडल, एक रियर वाइपर और वॉशर मिलता है।
Hyundai Venue
इस एसयूवी में छह अलग-अलग ट्रिम ऑफर किए जाते हैं। कार शुरुआती कीमत 7.77 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें 8.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। कार में 23.4 kmpl तक की हाई माइलेज मिलती है। इसमें 998 सीसी से 1493 cc तक कई इंजन विकल्प मिलते हैं। कार में 16-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील मिलते हैं। इसमें 360-डिग्री कैमरा दिया गया है।
82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क
Hyundai Venue में पेट्रोल और डीजल दो इंजन विकल्प मिलते हैं। कार में रियर एसी वेंट और पावर ड्राइवर सीट दिए गए हैं। यह 5 सीटर कार है और इसमें क्रूज कंट्रोल मिलता है। इसमें 8.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें पावर मिरर और पावर ओआरवीएम के साथ LED DRLs मिलते हैं। कार का टॉप मॉडल 13.48 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कार में टर्बो इंजन का भी विकल्प है। कार 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क देती है7
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines