Maruti Suzuki Swift Sport: हुंडई i20 और टाटा Altroz को कड़ी टक्कर देने के लिए अब मारुति सुजुकी स्विफ्ट में बड़ा बदलाव करने जा रही है। स्विफ्ट अब पहले से ज्यादा पावरफुल होगी। कुछ समय पहले ही मारुति सुजुकी ने नई स्विफ्ट को लॉन्च किया था और लगातार इसकी बिक्री काफी बढ़िया हो रही है। लॉन्च होते ही टॉप 10 में ये कार शामिल हो चुकी है। मारुति सुजुकी अब Swift Sport को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जो एक बड़े इंजन के साथ आएगी। क्या कुछ खास और नया होगा स्विफ्ट स्पोर्ट में ? आइये जानते हैं…
इंजन और परफॉरमेंस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई स्विफ्ट स्पोर्ट 4th जनरेशन स्विफ्ट पर बेस्ड होगी। इसमें नया 1.4L का 4 सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 48V ISG के साथ आएगा। यह एक हाई परफॉरमेंस पेट्रोल इंजन है। मौजूदा स्विफ्ट में Z12E-type 1.2L पेट्रोल इंजन लगा है। नई स्विफ्ट स्पोर्ट आपके ड्राइविंग एक्सपीरिएंस को बेहतर कर सकती है।
कितनी होगी कीमत
नई Swift Sport की जापान में कीमत 167,000 yen (करीब 12.04 लाख) है। लेकिन भारत में इसकी कीमत थोड़ी कम रहने की उम्मीद है। इसका सीधा मुकाबला हुंडई i20 NLine से होगा जिसकी कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि Tata Altroz Racer की कीमत 9.49 रुपये से शुरू होती है। ऐसे में उम्मीद है कि Swift Sport की कीमत 9 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। नई Swift Sport को अगले महीने लॉन्च हो सकती है।
बढ़ रही है नई स्विफ्ट की बिक्री
हाल ही में आई नई स्विफ्ट की कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.64 लाख रुपये तक जाती है। इस समय यह बिक्री में टॉप 10 में आ चुकी है। इंजन की बात करें तो स्विफ्ट में नया Z सीरिज का पेट्रोल इंजन लगा है जो 82hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है।
माइलेज की बात करें तो यह मैन्युअल गियरबॉक्स पर 24.8kmpl की माइलेज और AMT पर 25.75 kmpl की माइलेज ऑफर करती है।सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ESC, एंटी लॉक ब्रेकिंग के साथ EBD, 3 पॉइंट सीट बेल्ट और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स लगे हैं।
बिक्री की बात करें तो इस साल जून में स्विफ्ट की 16,422 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल कंपनी ने पुरानी स्विफ्ट की 15,955 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जून महीने में नई स्विफ्ट देश की बेस्ट सेलिंग हैचबैक कर बनी है।
नई स्विफ्ट में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। कार की सीटें स्पोर्टी हैं। इसमें अलावा स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्पेस की इसमें कमी देखने को नहीं मिलेगी। कार में रियर AC वेंट की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: कर लो तैयारी! इस महीने लॉन्च होंगी ये धांसू कारें, बदल जाएगा कार चलाने का अंदाज
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
41 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines