Maruti Suzuki Swift: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी नई स्विफ्ट को भारत में उतारा । ग्राहकों को नई स्विफ्ट पसंद आई और पिछले महीने इसकी रिकॉर्ड सेल हुई। सेल इतनी ज्यादा हो गई की टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों में इसने नंबर वन पर अपनी जगह बना ली। नई स्विफ्ट की कीमत 6.49 लाख रुपए से शुरू होती है । अब इसके बेस मॉडल में ही आपको इतने फीचर्स मिल जाते हैं कि आपको इसके टॉप मॉडल पर पैसा लगाने की ही जरूरत नही पड़ेगी। यहां हम स्विफ्ट के बेस मॉडल के फीचर्स के साथ यह भी बता रहे हैं कि इसे क्यों खरीदना चाहिए।
बिक्री में नंबर वन
मारुति सुजुकी ग्राहकों को खूब पसंद रही है। यही वजह है की इस बार स्विफ्ट की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। पिछले महीने स्विफ्ट की 19,393 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीते साल की समान सावधि में यह आंकडा 17346 यूनिट्स की बिक्री का था।
कीमत और वेरिएंट
स्विफ्ट 6 वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें LXi, VXi, VXi (O), ZXi, ZXi+ और ZXi+ Dual Tone शामिल हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपए से लेकर 9.64 लाख रुपए तक जाती है। अब इसके बेस मॉडल में मिलने वाले टॉप फीचर्स की जानकारी हम आपको दे रहे हैं…
मारुति स्विफ्ट LXi में मिलते हैं ये टॉप फीचर्स
- प्रोजेक्टर हेड लैम्प्स
- मल्टीइन्फोर्मेशन डिस्प्ले
- गियर शिफ्ट इंडिकेटर
- पावर और टिल्ट स्टीयरिंग
- फ्रंट और रियर पावर विंडो
- ऑटो डाउन पावर विंडो
- सेंट्रल लॉक
- keyless एंट्री
- डिजिटल AC
- 6 एयरबैग्स
- ABS+EBD
- हिल होल्ड कंट्रोल
- ESP
- हाई स्पीड अलर्ट
- लो फ्यूल अलर्ट
आल ब्लैक केबिन
नेक्स्ट जनरेशन स्विफ्ट में आल न्यू ब्लैक इंटीरियर दिया गया है जो यूथ को टारगेट करता है। इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार की सीटें स्पोर्टी हैं। स्पेस की इसमें कमी देखने को नहीं मिलेगी। कार में रियर AC वेंट की सुविधा मिलती है।
Z सीरिज इंजन
स्विफ्ट में नया Z सीरिज का पेट्रोल इंजन लगा है जो 82hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन हर तरह की ड्राइविंग कंडीशन में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है। इतना ही नहीं अब इस इंजन से 14% ज्यादा माइलेज भी मिलेगी। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है।
सबसे ज्यादा माइलेज
माइलेज की बात करें तो यह मैन्युअल गियरबॉक्स पर 24.8kmpl की माइलेज और AMT पर 25.75 kmpl की माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए नई स्विफ्ट के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESC, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स लगे हैं।
स्विफ्ट का मुकाबला ग्रैंड i10 NIOS से
मारुति स्विफ्ट का सीधा मुकाबल हुंडई ग्रैंड i10 NIOS से है, जिसकी कीमत 5.92 लाख रुपए से शुरू होती है। जबकि स्विफ्ट के बेस मॉडल की कीमत 6.49 लाख रुपए से शुरू होती है। यहां कीमत में 57 हजार रुपए है। ग्रैंड i10 NIOS में भी आपको वो सभी जरूरी फीचर्स मिल जाते हैं वो स्विफ्ट में हैं। ऐसे में आप स्विफ्ट की जगह ग्रैंड i10 NIOS को चुन सकते हैं क्योंकि यह एक वैल्यू फॉर मनी मॉडल साबित जो सकती है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 hr agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
4 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines