हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

33km का माइलेज देने वाली Maruti Suzuki की ये कार हुई अब महंगी, जानें अब नई कीमत

Maruti Suzuki ने नई जेनरेशन स्विफ्ट की कीमत की कीमतों में इस महीने बढ़ोतरी कर दी है। हाल ही में कंपनी नई जेनरेशन Dzire की भी कीमत में इजाफा किया था। आइये जानते हैं स्विफ्ट की नई कीमत

विज्ञापन

Maruti Swift Price hiked: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने एक बार अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस बार कंपनी ने अपनी हैचबैक कार स्विफ्ट (Swift) की कीमत में इजाफा कर दिया है। हाल ही में कंपनी नई जेनरेशन Dzire की भी कीमत में इजाफा किया था। अगर आप भी नई स्विफ्ट खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं स्विफ्ट की नई कीमत…

Maruti Swift को खरीदना हुआ महंगा

मारुति सुजुकी ने नई जेनरेशन स्विफ्ट की कीमत की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी फरवरी 2025 में की गई है और इसे आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट किया गया है। कंपनी ने  साल 2024 के आखिर में ही कीमतों को बढ़ाने की जानकारी दे दी गई थी। उस दौरान कंपनी ने बताया था कि वह नए साल में अपने पोर्टफोलियो की कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। इस साल जनवरी में भी कंपनी ने कीमतों में इजाफा किया था उसके बाद इस महीने कंपनी ने इसकी कीमत इजाफा कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक मारुति ने स्विफ्ट की कीमत में 5000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी की ओर से अलग अलग वेरिएंट की कीमतों को एक समान बढ़ाने की जगह अलग अलग बढ़ाया है। इसके अलावा कुछ वेरिएंट्स की कीमत में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। मारुति ने VXI, VXI (O) AMT, ZXI AMT, ZXI+ AMT, ZXI+ ड्यूल टोन AMT वेरिएंट्स की कीमत में 5000 रुपये की बढ़ोतरी  हुई है। बाकी अन्य सभी वेरिएंट्स की कीमतों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है।

इंजन और माइलेज

नई स्विफ्ट में नया Z सीरिज का पेट्रोल इंजन लगा है जो 82hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।   यह इंजन हर तरह की ड्राइविंग कंडीशन में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है। इतना ही नहीं अब इस इंजन से 14% ज्यादा माइलेज भी मिलेगी। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है।

माइलेज की बात करें तो यह मैन्युअल गियरबॉक्स पर 24.8kmpl की माइलेज और AMT पर 25.75 kmpl की माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए स्विफ्ट 6 एयरबैग्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स लगे हैं। स्विफ्ट CNG में भी उपलब्ध है जो 33km का माइलेज देती है।

यह भी पढ़ें: Affordable CNG Cars: 34km का माइलेज, 7 लाख से कम कीमत, Daily यूज के लिए सबसे किफायती CNG कारें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें