Maruti Swift Price hike: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Swift) को खरीदना आपको महंगा पड़ेगा। कल से (1 February) इस कार की कीमत में इजाफा होने जा रहा है। इससे पहले जनवरी में भी मारुति सुजकी की कारों की कीमत में 4% की बढ़ोतरी की गई थी। लेकिन अब एक बार फिर अगले महीने से इस कार कीमत में 5,000 रुपये का इजाफा होने जा रहा है।
मारुति सुजुकी की नई स्विफ्ट की एक्स शो रूम कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.64 लाख रुपये तक जाती है। यह 6 वेरिएंट में उपलब्ध है। पेट्रोल और CNG में यह कार उपलब्ध है। अगर आप स्विफ्ट को खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं इसके फीचर्स और इंजन के बारे में…
माइलेज और इंजन
परफॉर्मेंस के लिए स्विफ्ट में Z सीरीज का पेट्रोल इंजन लगा है जो 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है। पेट्रोल इंजन के साथ CNG में भी यह कार उपलब्ध है। माइलेज की बात करें तो यह मैनुअल गियरबॉक्स पर 24.8kmpl की माइलेज और AMT पर 25.75 kmpl की माइलेज ऑफर करती है। CNG मोड पर यह कार 33km/kg का माइलेज देती है।
डिजाइन, स्पेस और सेफ्टी फीचर्स
स्विफ्ट का स्पोर्टी डिजाइन, बढ़िया फीचर्स, और अच्छा स्पेस इसके प्लस पॉइंट हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESC, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स लगे हैं। कार की लंबाई 3860mm, उंचाई 1520mm और चौड़ाई 1735mm है। कार में 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं। अब देखना होगा कीमत बढ़ने के बाद इस कार की बिक्री पर क्या असर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Cheapest used Cars: यहां 1.50 लाख में Alto, Wagon R, और Dzire खरीदने का मौका!
संबंधित खबरें
15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
10 hrs agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
13 hrs agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
15 hrs agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
1 day agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
1 day agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
2 days agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
2 days agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines