हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

35km की माइलेज के साथ Maruti Swift Hybrid जल्द होगी लॉन्च! टेस्टिंग के दौरान आई नजर

Maruti Suzuki Swift Hybrid: मारुति सुजुकी जल्द ही भारत में स्विफ्ट का हाइब्रिड मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, हाल ही में यह कार टेस्टिंग के दौरान नजर आई है।

विज्ञापन

Maruti Suzuki Swift Hybrid: मारुति सुजुकी में इस साल की शुरुआत में 4th जनरेश स्विफ्ट (Swift) को लॉन्च किया था, जिसे खूब प्यार मिल रहा है । अब खबर है कि मारुति जल्द ही भारत में स्विफ्ट का हाइब्रिड मॉडल  लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में मारुति सुजुकी स्विफ्ट हाइब्रिड को बेंगलुरु में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। Swift Hybrid के जरिये कंपनी का फोकस माइलेज पर ज्यादा रहने वाला है। टेस्टिंग के दौरान देखी गई स्विफ्ट को पूरी तरह से कवर नहीं किया गया था। यहां तक कि ‘हाइब्रिड’ बैज भी पूरी तरह से दिखाई दे रहा था। लेकिन ड्राइवर के दरवाजे पर एक स्टिकर था, जिस पर लिखा था, “टेस्ट व्हीकल”। आइये जानते हैं इस नई कार में क्या कुछ खास आपको मिलेगा।

इंजन और माइलेज

मौजूदा मारुति सुजुकी स्विफ्ट हैचबैक के चौथे जेनरेशन में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है। सोर्स के मुताबिक नई स्विफ्ट में माइल्ड-हाइब्रिड वर्जन पेश किया जा सकता है। ऐसे में स्विफ्ट की माइलेज में इजाफा होना तय हो चुका है। जब से लोगों को स्विफ्ट हाइब्रिड के बारे में पता चला है तब से इसके बारे में जानने की उत्सुकता और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: फुल चार्ज में 600km की रेंज! आज लॉन्च होंगी Mahindra की 2 सबसे एडवांस्ड इलेक्ट्रिक कारें

कितनी होगी माइलेज ?

नई स्विफ्ट हाइब्रिड कार को बड़े बैटरी पैक के साथ पेश किया जा सकता है जिसकी वजह से इसकी माइलेज करीब 35kmpl तक जा सकती है। भारत से पहले सुजुकी स्विफ्ट का हाइब्रिड मॉडल अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेच रही है। नई स्विफ्ट अपने अंतरराष्ट्रीय मॉडल की तरह ही भारत में भी कुछ मामूली बदलावों के साथ पेश की जा सकती है।

सेफ्टी फीचर्स

आगामी नई स्विफ्ट सेफ्टी के लिए में 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESC, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स मिलेंगे हैं। इसके अलावा कार का केबिन भी मौजूदा स्विफ्ट वाला होगा। फीचर्स के तौर पर इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्पेस की इसमें कमी देखने को नहीं मिलेगी। कार में रियर AC वेंट की सुविधा मिलती है। हाइब्रिड स्विफ्ट की कीमत, मौजूदा पेट्रोल और डीजल मॉडल की तुलना में थोड़ी ज्यादा रह सकती है। मौजदा स्विफ्ट पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत  6.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें: कार जैसे फीचर्स के साथ आएगा Honda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर! नए टीजर में खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें