Maruti Swift Discount: फेस्टिव सीजन जा चुका है। लेकिन कारों पर मिलने वाला डिस्काउंट अभी तक जारी है, इतना ही नहीं कुछ कार कंपनियों ने तो डिस्काउंट को अब पहले से ज्यादा कर दिया है। बड़ी बात ये है कि कार कंपनियां अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करने में लगी हैं। साल खत्म होने से पहले कंपनियों को अपने टारगेट भी पूरे करने होते हैं। यही कारण है कि कार कंपनियां किसी भी हाल में अपनी बिक्री को बढ़ाने की कोशिश में लगी हैं…
मारुति स्विफ्ट पर डिस्काउंट (नवंबर 2024)
स्विफ्ट पेट्रोल-ऑटोमैटिक (ZXI & ZXI Plus) पर पूरे 84,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसमें कैश डिस्काउंट 50,000 रुपये का है। जबकि एडिशनल डिस्काउंट 19,000 रुपये का है। साथ ही एक्सचेंज बोनस 15,000 रुपये का शामिल है। इसके अलावा स्विफ्ट पेट्रोल-ऑटोमैटिक (VXI & VXI (O) पर 59,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इसके अलावा स्विफ्ट पेट्रोल-मैन्युअल (ZXI & ZXI Plus) पर 79,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रह है। इतना ही नहीं स्विफ्ट पेट्रोल-मैनुअल (VXI & VXI (O) 54,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है,जबकि स्विफ्ट पेट्रोल-मैनुअल (LXI) पर 44,000रुपये के डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है।
मारुति स्विफ्ट: इंजन और माइलेज
मारुति स्विफ्ट में Z सीरिज का पेट्रोल इंजन मिलेगा, यही इंजन 82hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क ऑफर करता है। इसमें यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। कंपनी का दावा है कि नया में Z सीरिज हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन करता है। माइलेज की बात करें तो मैन्युअल मोड पर 24.8kmpl की माइलेज और AMT पर 25.75 kmpl की माइलेज मिलती है।
सेफ्टी के लिए नई स्विफ्ट के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESC, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स लगे हैं। इस कार में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 60:40 स्प्लिट सीटें, रियर AC वेंट, वायरलैस चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, और सुजुकी कनेक्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Grand i10 Nios पर 58,000 रुपये का डिस्काउंट
मारुति स्विफ्ट का असली मुकाबला Grand i10 Nios से है, इस समय इस कार पर 58,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह ऑफ़र सिर्फ नवंबर तक ही लागू रहेगा। इस कार में 1.2 लीटर का इंजन मिलेगा। यह अपने सेगमेंट की सबसे आरामदायक कार भी है। सिटी और हाईवे यह कार जमकर चलती है। खराब रास्तों को यह आसनी से पार कर जाती है।
यह भी पढ़ें: Kia की इन 3 कारों पर आया 2 लाख का डिस्काउंट, ऑफर कुछ ही समय के लिए
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 hr agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
3 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
23 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines