Maruti Suzuki ने अभी हाल ही में अपनी नई स्विफ्ट को भारत में लॉन्च किया है जिसकी कीमत 6.49 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू होती है। अब खबर यह आ रही है कि जल्द ही नई स्विफ्ट का CNG वर्जन लॉन्च किया जा सकता है। इस समय भारत में मारुति सुजुकी के पास सबसे ज्यादा CNG कारें हैं। कंपनी S-CNG नाम से इन्हें बेचती है। नई स्विफ्ट CNG में इस बार क्या कुछ खास और नया देखने को मिलेगा ? आइये जानते हैं…
नई Swift CNG में क्या होगा खास ?
नई स्विफ्ट CNG में नया Z सीरीज का 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर इंजन मिलेगा। लेकिन पेट्रोल इंजन के मुकाबले सीएनजी मॉडल में पावर थोड़ी कम आ सकती है। फिलहाल पेट्रोल वर्जन में यही इंजन 82hp की पावर और 112Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।
कितनी मिलेगी माइलेज ?
मौजूदा नई स्विफ्ट (पेट्रोल) एक लीटर में 24.80 kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ये कार 25.75 kmpl की माइलेज देती है। लेकिन सोर्स के मुताबिक स्विफ्ट का CNG वर्जन 32 km/kg तक की माइलेज ऑफर कर सकता है।
कितनी होगी कीमत ?
नई स्विफ्ट CNG की कीमत, पेट्रोल मॉडल से करीब 95,000 रुपये तक महंगी हो सकती है। सोर्स के मुताबिक स्विफ्ट CNG वेरिएंट की कीमत 7.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इस समय पेट्रोल स्विफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.64 लाख रुपये तक जाती है। स्विफ्ट के सीएनजी वेरिएंट में केवल मैनुअल ट्रांसमिशन मिलने की संभावना है।
फीचर्स
नई स्विफ्ट CNG के डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक में कोई बदलाव नहीं होंगे। बस एक S-CNG का LOGO कार में लगा दिया जायेगा। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 3 पॉइंट सीट बेल्ट समेत कई अच्छे फीचर्स आपको देखने मिलेंगे। स्विफ्ट CNG का सीधा मुकाबला हुंडई ग्रैंड i10 Nios CNG और टाटा टियागो CNG से होगा।
नई स्विफ्ट खरीदें या नहीं ?
पेट्रोल स्विफ्ट की बात करें तो ये जिस कीमत (6.49 लाख रुपये से लेकर 9.64 लाख रुपये तक) में यह आती है, उस कीमत में आपको एक कॉम्पैक्ट एसयूवी आसानी से मिल जाएगी, जिसमें बढ़िया माइलेज के साथ पावरफुल इंजन मिलेगा। इस समय नई स्विफ्ट वैल्यू फॉर मनी कार साबित नहीं होती।
संबंधित खबरें
दिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 hr agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
3 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines