Maruti Swift With ADAS: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इन दिनों अपनी Swift Hybrid की टेस्टिंग कर रही है। हाल ही में इसे Delhi- NCR में देखा गया है। इस बार स्विफ्ट पहले से ज्यादा सेफ होने जा रही है, क्योंकि अब यह ADAS(एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) से लैस होगी। टेस्टिंग के दौरान जो मॉडल स्पॉट हुआ वो बिना उसे कवर नहीं किया गया था। ब्लैक शेड में नई स्विफ्ट को देखा गया है। गौर से देखने पर मालूम पड़ता है कि यह नई स्विफ्ट हाइब्रिड है, जो जल्द ही भारत में दस्तक दे सकती है। कुछ नए फीचर्स इसमें शामिल होंगे लेकिन इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए नई स्विफ्ट हाइब्रिड में 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESC, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स तो मिलेंगे ही, साथ ही इसमें ADAS (एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) को शामिल कर दिया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि स्विफ्ट को 5 स्टार रेटिंग मिल सकती है। इससे पहले नई डिजायर को भी 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। लेकिन नई स्विफ्ट का क्रैश टेस्ट होगा तब फाइनल रिपोर्ट सामने आएगी।
Maruti Swift
इंजन और पावर
मारुति स्विफ्ट हाइब्रिड में 1.2-लीटर Z12E पेट्रोल इंजन ही मिलेगा, लेकिन यह इंजन कितनी पावर और टॉर्क ऑफर करेगा ? इस बारे में फिलहाल तस्वीर साफ नहीं है। इस इंजन में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को शामिल किया जाएगा। इतना ही नहीं इसमें CVT गियरबॉक्स भी दिया जा सकता है। हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की मदद से फ्यूल की खपत कम होगी और माइलेज में सुधार होगा। माइलेज की बात करें तो मैन्युअल गियरबॉक्स पर 24.8 kmpl का माइलेज और AMT पर 26 kmpl का माइलेज ऑफर करती है।
फीचर्स की बात करें तो हाइब्रिड स्विफ्ट में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर और पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस कार में भी स्पोर्टी सीटें मिल सकती हैं। 5 लोगों के बैठने की इसमें जगह मिलेगी। इसमें आपको ब्लैक थीम वाला केबिन मिल सकता है।
पीछे बैठने वालों के लिए कार में रियर AC वेंट की सुविधा मिलेगी। फिलहाल मौजूदा स्विफ्ट की कीमत 6.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। हाइब्रिड स्विफ्ट को इस साल लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Skoda Kylaq: क्या यह बेस्ट कॉम्पैक्ट SUV है? बुक करने से पहले जरूर जानें
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
16 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines