Maruti Suzuki December Discount 2024: वैसे तो मारुति सुजुकी की कारों पर डिस्काउंट पूरे साल ही रहता है। लेकिन साल के आखिरी महीने में यह डिस्काउंट काफी बढ़ जाता है। दिसंबर महीने में मारुति सुजुकी ने एक बार फिर अपनी कारों शानदार डिस्काउंट ऑफ़र किया है। अगर आप इस महीने एक कार ख़रीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम बता रहे हैं कि मारुति की किस कार पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट…
Maruti Suzuki WagonR
इस महीने वैगन-आर खरीदने पर आप पूरे 77,000 रुपये तक की बचत कर सकते है। इस डिस्काउंट में 49,900 रुपये की फ्री किट के साथ 25,000 रुपये का Scrappage बोनस और 2100 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसके साथ ही वैगन-आर CNG पर भी आप पूरे 61,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस समय इस कार की कीमत 5.55 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Alto K10
भारत में Alto K10 सबसे सस्ती कार है, लेकिन इस महीने यह और भी किफायती हो रही है। इस कार पर 72,100 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट में 45,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का Scrappage बोनस और 2100 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसके साथ ही Alto CNG पर भी आप पूरे 44,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस समय इस कार की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Suzuki Celerio
मारुति सुजुकी सलेरियो एक बेहद खूबसूरत सी कार है और इसमें लगा 1.0L का इंजन काफी अच्छा प्रदर्शन करता है। इस महीने सलेरियो कार खरीदने पर आप 83,100 रुपये तक की बचत कर सकते है। इस डिस्काउंट में 45,000 रुपये का एडिशनल ऑफर मिल रहा है साथ ही 25,000 रुपये का Scrappage बोनस और 2100 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा सलेरियो CNG पर भी आप पूरे 45,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस समय इस कार की कीमत 4.99लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Brezza
मारुति सुजुकी ब्रेजा अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग कार है। इस महीने इस गाड़ी पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिस्काउंट में 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट शामिल है, साथ ही 25,000 रुपये का Scrappage बोनस डिस्काउंट दिया जा रहा है। ब्रेजा की कीमत 8.34 लाख रुपये से शुरू होती है। इतना नही नहीं अगर आप Eeco कार खरीदने की सोच रहे हैं तो इस महीने इस गाड़ी पर 40,000 रुपये तक की बचत आप कर सकते हैं।
Eeco की कीमत 5.32 लाख रुपये से शुरू होती है। कुछ डीलर्स के पास अभी भी पुरानी डिजायर स्टॉक में है, जिस पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा स्विफ्ट पर भी 35,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। डिस्काउंट के बारे में अधिक जानकारी के लिए कंपनी की डीलरशिप से संपर्क करें…
यह भी पढ़ें: दिल्ली CM आतिशी का बड़ा तोहफा, 25 EV चार्जिंग स्टेशन जनता को किये समर्पित
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
8 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
10 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
13 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines