Maruti Suzuki Fronx: मारुति सुजुकी ने इस साल अप्रैल में अपनी नई एसयूवी Fronx लॉन्च की थी, जिसे ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। बढ़ती मांग के चलते मारुति सुजुकी ने इस कार की बिक्री में इजाफा किया है। मई 2023 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 143,708 यूनिट कारों की बिक्री की, जो पिछले साल इसी महीने की तुलना में काफी अधिक है। मारुति सुजुकी ने पिछले महीने अपनी एसयूवी लाइनअप की लगभग 33,000 इकाइयां बेची हैं, जिनमें Brezza, फ्रोंक्स और ग्रैंड विटारा शामिल हैं।
Fronx की प्रभावशाली बिक्री
नए लॉन्च किए गए फ्रोंक्स क्रॉसओवर को भी ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी ने मई 2023 में फ्रोंक्स की 9,683 इकाइयां बेचीं। शुरुआत में माना जा रहा था कि नई फ्रॉन्क्स बलेनो हैचबैक की बिक्री को प्रभावित कर सकती है, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। मई 2023 में 18,733 यूनिट्स की बिक्री के साथ बलेनो देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। बलेनो की बिक्री में साल-दर-साल 34.09% की बढ़ोतरी देखी गई है।
ये भी पढ़ेंः Special Cycle: नहीं मारने पड़ते पैडल, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 80 किलोमीटर, कीमत सिर्फ इतनी
Hyundai Creta सबसे आगे
SUV सेगमेंट में Hyundai Creta मई में 14,449 यूनिट्स की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही। Tata Nexon ने 14,423 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि Brezza ने 13,398 यूनिट्स की बिक्री की और तीसरे स्थान पर रही। पंच और वेन्यू ने क्रमशः चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया। फ्रोंक्स छठे स्थान पर रहा।
मारुति फ्रोंक्स की विशेषताएं
इसमें 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.0 लीटर बूस्टर जेट इंजन दिया गया है। कार का 1.2 लीटर 4 सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 90bhp की पावर देता है। यह इंजन 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 1.0 लीटर 3 सिलेंडर टर्बो बूस्टर जेट पेट्रोल इंजन 100 bhp की पावर और 147.6 Nm पीक टार्क जेनरेट करता है।
कार में 37 लीटर का फ्यूल टैंक है। कार में 9 इंच स्मार्ट प्ले प्रो प्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम है। जो HD डिस्प्ले के साथ दिया गया है। इसमें 360 डिग्री वीव कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, हेड्स अप डिस्प्ले, सुजुकी कनेक्ट, कार में नेक्सा ब्लू, आर्कटिक व्हाइट, ग्रेंडीयर ग्रे, अर्थ एन ब्राउन, अर्थएन ब्राउन प्लस ब्लूइश ब्लैक, ओपूलेंट रेड ओपूलेंट रेड प्लस ब्लूइश ब्लैक, स्प्लेंडेड सिल्वर , स्प्लेंडेड सिल्वर प्लस ब्लूइश ब्लैक समेत कुल 9 कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
6 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
7 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
11 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
12 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
12 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines