Maruti Suzuki WagonR: मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक वैगनआर से अब रियर डिफॉगर को हटा दिया गया है। कंपनी के टॉप वैरिएंट में अब यह फीचर नहीं मिलेगा। अब तक WagonR ZXi Plus पर रियर डिफॉगर आता था।
कार की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया
Maruti Suzuki WagonR में 998 से 1197 सीसी का दमदार इंजन मिलता है। बता दें कि कंपनी ने डिफॉगर हटाने पर कार की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह कार अभी भी बाजार में शुरुआती कीमत 5.54 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।
कार में 341 लीटर का बूट स्पेस मिलता है
कोहरे व बारिश के सीजन में यह राइडर की विजिबिलिटी में सुधार करने में मदद करता था। बता दें कार में 341 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कंपनी अपने Wagon R मॉडल को फ्लेक्स फ्यूल में लॉन्च करने की घोषणा भी कर चुकी है। अनुमान है कि यह कार मार्केट में साल 2025 तक उपलब्ध होगी।
पेट्रोल में यह धांसू कार 24 kmph की माइलेज देती है
जानकारी के अनुसार पेट्रोल में यह धांसू कार 24 kmph की माइलेज देती है। Maruti Suzuki WagonR का जानदार इंजन 55.92 से 88.5 bhp की पावर देता है। सीएनजी में यह कार लगभग 34 kmph का माइलेज मिलता है। Maruti Suzuki WagonR में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
कार में दो डुअल-टोन और छह मोनोटोन कलर मिलते हैं
Maruti Suzuki WagonR का टॉप वैरिएंड 7.42 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। बाजार में यह कार Tata Tiago और Citroen C3 से मुकाबला करती है। कंपनी अपनी इस कार में दो डुअल-टोन और छह मोनोटोन कलर का ऑप्शन देती है। इसमें मेट मैग्मा ग्रे प्लस ब्लैक, प्राइम गैलेंट रेड प्लस ब्लैक, प्राइम गैलेंट रेड, पूलसाइड ब्लू, सॉलिड व्हाइट, नटमेग ब्राउन, सिल्की सिल्वर और मैग्मा ग्रे कलर मिलते हैं।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
17 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
18 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
22 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
23 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines