Maruti Suzuki WagonR से हटाया गया रियर डिफॉगर, जानें अब क्या होगी कीमत?
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Maruti Suzuki WagonR: मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक वैगनआर से अब रियर डिफॉगर को हटा दिया गया है। कंपनी के टॉप वैरिएंट में अब यह फीचर नहीं मिलेगा। अब तक WagonR ZXi Plus पर रियर डिफॉगर आता था।
Maruti Suzuki WagonR में 998 से 1197 सीसी का दमदार इंजन मिलता है। बता दें कि कंपनी ने डिफॉगर हटाने पर कार की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह कार अभी भी बाजार में शुरुआती कीमत 5.54 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।
कोहरे व बारिश के सीजन में यह राइडर की विजिबिलिटी में सुधार करने में मदद करता था। बता दें कार में 341 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कंपनी अपने Wagon R मॉडल को फ्लेक्स फ्यूल में लॉन्च करने की घोषणा भी कर चुकी है। अनुमान है कि यह कार मार्केट में साल 2025 तक उपलब्ध होगी।
जानकारी के अनुसार पेट्रोल में यह धांसू कार 24 kmph की माइलेज देती है। Maruti Suzuki WagonR का जानदार इंजन 55.92 से 88.5 bhp की पावर देता है। सीएनजी में यह कार लगभग 34 kmph का माइलेज मिलता है। Maruti Suzuki WagonR में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
Maruti Suzuki WagonR का टॉप वैरिएंड 7.42 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। बाजार में यह कार Tata Tiago और Citroen C3 से मुकाबला करती है। कंपनी अपनी इस कार में दो डुअल-टोन और छह मोनोटोन कलर का ऑप्शन देती है। इसमें मेट मैग्मा ग्रे प्लस ब्लैक, प्राइम गैलेंट रेड प्लस ब्लैक, प्राइम गैलेंट रेड, पूलसाइड ब्लू, सॉलिड व्हाइट, नटमेग ब्राउन, सिल्की सिल्वर और मैग्मा ग्रे कलर मिलते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: