देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने बार फिर अपने ग्राहकों को झटका दे दिया है। कंपनी ने अपनी कारों की कीमत में इजाफा कर दिया है। मारुति सुजुकी की कारें 8 अप्रैल से 2,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये तक महंगी हो गई हैं। इस साल यह तीसरी बार है जब मारुति सुजुकी की कारों की कीमत में इजाफा हुआ है। नई कारों की कीमत में हो रहे इजाफे का सीधा असर ग्राहकों की जेब पर असर पड़ रहा है। अगर आप मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जान लेते हैं कंपनी की कारें कितनी महंगी हुई हैं…
दाम बढ़ाने के पीछे क्या कारण
मारुति सुजुकी इस साल तीसरी बार दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने बताया कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और ऑपरेशनल खर्चों के कारण गाड़ियों की कीमत में इजाफा किया गया है। कंपनी ने यह भी कहा कि हम लगातार लागतों को अनुकूलित करने और अपने ग्राहकों पर प्रभाव को कम करने का प्रयास कर रहे हैं।
मारुति सुजुकी वैगन आर खरीदने पर आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। इस कार की खरीद पर आपको 22500 रुपये तक ज्यादा खर्च करने होंगे। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.64 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा ग्रैंड वितारा की कीमत में 62,000 तक की बढ़ोतरी हुई है। कीमत की बात करें ग्रैंड विटारा की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 11.19 लाख रुपये से शुरू होती है।
कॉम्पैक्ट एसयूवी फ्रोंक्स की कीमत 2,500 रुपये, डिजायर टूर एस की कीमत 3,000 रुपये और XL6 और अर्टिगा की कीमत में 12,500 रुपये तक का इजाफा किया गया है। इतना ही नहीं वैगन आर की कीमत में 14,000 रुपये और ईको वैन की कीमत में 22,500 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है।
मारुति सुजुकी पहले ही दो बार कीमतों में इजाफा कर चुकी है, कंपनी ने इस साल फरवरी और जनवरी में गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इस दौरान अलग-अलग मॉडल की कीमतों में 1,500 रुपये से 32,500 रुपये तक का इजाफा किया गया था।
यह भी पढ़ें: 84km का माइलेज देगा देश का पहला CNG स्कूटर, अगले महीने होगा लॉन्च! जानें कीमत
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
25 mins agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
4 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
6 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
8 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines