त्योहारी सीजन में कारों की खरीदारी ने ऑटो कंपनियों को बड़ी राहत दी है. खासकर मारुति सुजुकी के लिए इस बार धनतेरस काफी शानदार रहा. कंपनी ने इस मौके पर करीब 30,000 गाड़ियों की डिलीवरी की है. इतना ही नहीं, गणेश चतुर्थी से लेकर 6 नवंबर तक कंपनी 4 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेच चुकी है. पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 3.46 लाख यूनिट था. यानी इस बार कंपनी की बिक्री में करीब 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. छोटी कारों से लेकर SUV तक, मारुति के कई मॉडल को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
धनतेरस पर एक दिन में 30 हजार कारों की डिलीवरी
मारुति सुजुकी के मार्केटिंग एंड सेल्स विभाग के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने बताया कि कंपनी को इस साल धनतेरस पर करीब 30,000 गाड़ियों की डिलीवरी की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि कंपनी की बिक्री में तेजी सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं है. 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी से लेकर 6 नवंबर तक मारुति 4 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेच चुकी है.
पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 3.46 लाख गाड़ियों की बिक्री की थी. इस तरह इस बार त्योहारी सीजन में बिक्री करीब 17 फीसदी बढ़ी है. कंपनी के लिए यह इसलिए भी अच्छी खबर है, क्योंकि त्योहारों के दौरान कारों की मांग लगातार बनी हुई है.
किन कारों पर टूटे ग्राहक?
मारुति सुजुकी के दो अपडेटेड मॉडल बलेनो और ब्रेजा की मांग भी तेजी से बढ़ी है. कंपनी के मुताबिक, 5 सितंबर को लॉन्च हुई बलेनो की बिक्री महज दो महीने में 50,000 यूनिट के पार पहुंच गई है. वहीं, ब्रेजा की बिक्री भी 70,000 यूनिट से ज्यादा हो चुकी है. खास बात यह है कि इन दोनों कारों की काफी बुकिंग अभी भी पेंडिंग है.
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्राहकों के बीच इन दोनों मॉडल को लेकर कितना उत्साह है. अच्छी बुकिंग के चलते कंपनी को आने वाले दिनों में भी इनकी डिलीवरी का दबाव रह सकता है.
ब्रेजा के इस मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांड
ब्रेजा के तीनों इंजन और फ्यूल ऑप्शन को ग्राहक पसंद कर रहे हैं. कंपनी की जानकारी के मुताबिक, ब्रेजा की कुल बुकिंग में टर्बो इंजन की हिस्सेदारी 33 फीसदी है. वहीं, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन की हिस्सेदारी 26 फीसदी है. इसके मुकाबले अंडरबॉडी CNG मॉडल की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 41 फीसदी है. इन आंकड़ों से साफ है कि ब्रेजा खरीदने वाले ग्राहकों के बीच CNG मॉडल की मांग काफी मजबूत है. पेट्रोल के साथ CNG का विकल्प भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है.
छोटी कारों की बिक्री में 31% की बढ़ोतरी
मारुति सुजुकी की छोटी कारों की बिक्री में भी अच्छी तेजी देखने को मिली है. कंपनी ने अप्रैल से अक्टूबर के दौरान A सेगमेंट की बिक्री में 31 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है. कंपनी का मानना है कि GST 2.0 लागू होने के बाद इस सेगमेंट की मांग और मजबूत हुई है.
वहीं, गणेश चतुर्थी से धनतेरस के बीच कंपनी की SUV बिक्री में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब 33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी के मुताबिक, बेहतर सप्लाई मिलने से SUV की बिक्री को रफ्तार मिली है.
छोटी कारों से लेकर SUV तक बढ़ी मांग
इस त्योहारी सीजन में मारुति सुजुकी की छोटी कारों और SUV दोनों की बिक्री में तेजी आई है. बलेनो और ब्रेजा जैसे मॉडल कंपनी की बिक्री को मजबूती दे रहे हैं. वहीं, बेहतर सप्लाई और GST 2.0 के बाद छोटी कारों की बढ़ती मांग ने भी कंपनी को फायदा पहुंचाया है. धनतेरस पर हुई करीब 30,000 गाड़ियों की डिलीवरी इस बात का संकेत है कि त्योहारों के दौरान ग्राहकों ने कार खरीदने में अच्छी दिलचस्पी दिखाई है.
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
20 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
23 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines