Maruti Best Car Discount in July: अगर आप इस महीने एक नई छोटी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। कार कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने और पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए काफी अच्छा डिस्काउंट और ऑफर दे रही हैं। इस महीने देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी माइक्रो एसयूवी S-Presso पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट दे रही है। इस कार की कीमत 4.26 लाख रुपये से शुरू होती है और डेली यूज़ के लिए यह परफेक्ट कार मानी जाती है।
70,000 रुपये का डिस्काउंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति अपनी एस-प्रेसो पर इस महीने (July 2024) करीब 70,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह डिस्काउंट 31 जुलाई या स्टॉक क्लियर होने तक लागू है। डिस्काउंट की ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी मारुति सुजुकी डीलरशिप से संपर्क करें। डिस्काउंट के बारे में तो हमने आपको बता दिया है, आइये अब जानते हैं एस-प्रेसो की कीमत से लेकर इंजन तक के बारे में।
मॉडल
डिस्काउंट
S- Presso VXi (ड्रीम एडिशन)
69,953 रुपये
S- Presso VXi AGS
60,100 रुपये
S- Presso CNG
55,100 रुपये
दमदार इंजन,शानदार माइलेज
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें आपको CNG का भी ऑप्शन मिलता है। यह इंजन मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है। पेट्रोल MT पर 24.12 kmpl की माइलेज और AMT मोड पर 25.30 kmpl की माइलेज मिलती है, वहीं CNG मोड पर 32.73 km/kg की माइलेज मिलती है।
इंजन
998cc
पावर
66PS
टॉर्क
89Nm
गियर
5 स्पीड
माइलेज
24.12 kmpl (MT) 25.30 kmpl (AMT)
कीमत
4.26 लाख रुपये से शुरू
कीमत और फीचर्स
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो की एक्स-शोरूम कीमत 4.26 लाख रुपये से लेकर 6.12 लाख रुपये तक जाती है। फीचर्स की बात करें तो इस कार में 7.0-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 6 इंच के दो छोटे स्पीकर्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो, सीट बेल्ट अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी की बात करें तो कार में एंटी लॉक ब्रेकिग सिस्टम, फ्रंट डिस्क ब्रेक, स्पीड अलर्ट और दो एयरबैग्स मिलते हैं।
Renault Kwid से असली मुकाबला
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो का सीधा मुकाबला Renault Kwid से होगा। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1.0L का पेट्रोल इंजन दिया है। एक लीटर में यह कार 21-22 kmpl की माइलेज ऑफर करती है।
Renault
Kwid
Length
3530 mm
Width
1490 mm
Height
1520 mm
सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, दो एयरबैग्स, स्पीड अलर्ट और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स दिए हैं। कार में स्पेस काफी अच्छा स्पेस मिलता है। इसमें 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं। इस कार के सस्पेंशन काफी दमदार हैं जो खराब रास्तों को आसानी से पार कर जाते हैं।