मार्च महीने में अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं? तो यह महीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस महीने मारुति सुजुकी अपनी कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। Alto K10 से लेकर Wagon-R पर इस महीने आप बड़ी बचत कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी की डीलरशिप पर साल 2024/2025 का पुराना स्टॉक क्लियर कर रही है इसलिए डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इतना ही नहीं अगले महीने से कंपनी की कारें महंगी होने जा रही हैं ऐसे में 31 मार्च से पहले कार खरीदना फायदेमंद साबित हो सकता है।आइये जानते हैं किस कार पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट…
Maruti Suzuki Alto K10
भारत में Alto K10 सबसे सस्ती कार है, लेकिन इस महीने यह और भी किफायती हो रही है। इस कार पर 83,100 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट, Scrappage बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इस समय इस कार की कीमत 4.23 लाख रुपये से शुरू होती है।इस कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें अप CNG में भी खरीद सकते हैं। सामान रखने के लिए इस कार में भी अच्छा बूट स्पेस मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा मिलती है।
Maruti Suzuki Swift
मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार को अगर आप इस महीने खरीदने जाते हैं तो आपको 58100 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इस डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट, Scrappage बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इस कार की कीमत 6.49 लाख से शुरू होती है। इसके बूट में अच्छा स्पेस मिल जाता है और सामान रखने के लिए काफी जगह मिल जाती है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा मिलती है। इस कार में 1.2L का पेट्रोल इंजन दिया है जो काफी स्मूथ और दमदार है।
Maruti Suzuki WagonR
इस महीने वैगन–आर खरीदने पर आप पूरे 73,100 रुपये तक की बचत कर सकते है। Wagon R की एक्स–शोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये से लेकर 7.25 लाख रुपये तक जाती है। डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए डीलर से संपर्क करें। इंजन की बात करें तो में Wagon-R में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 1.0L और 1.2L के पेट्रोल इंजन मिलते हैं। वैगन–आर में आपको CNG का भी ऑप्शन मिलता है। CNG पर यह कार 34.04 km/kg की माइलेज देती है। इसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल दो ट्रांसमिशन मिलते हैं। Wagon-R में स्पेस काफी बढ़िया मिल जाता है। सामान रखने के लिए भी इसमें बढ़िया बूट स्पेस मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: Tata Punch से पंगा लेगी नई Renault Kiger Facelift, 6 लाख में होगी लॉन्च!
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
4 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
5 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines