Maruti Suzuki Discount: इस महीने (मई 2024) अगर आप मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ये मौका काफी अच्छा साबित हो सकता है आपके लिए। कंपनी ने अपनी हैचबैक कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट, ऑफर किया है। इस डिस्काउंट पर आप पूरे 68000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट पा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे यह डिस्काउंट सिर्फ 31 मई 2024 तक लागू रहेगा। ऑफर्स की अधिक जानकारी के लिए आप मारुति सुजुकी शोरूम से संपर्क कर सकते हैं।
Maruti Alto K10
- डिस्काउंट: 63,100 रुपये
मारुति सुजुकी अपनी छोटी कार Alto K10 पर इस महीने 63,100 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस कार की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1000cc का इंजन लगा है। एक लीटर में यह कार 25km तक की माइलेज ऑफर करती है। कार में 5 लोगों के बैठने की जगह है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी में ऑल्टो को 2 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी में जीरो ‘0’ स्टार मिले हैं।
Maruti WAgonR
- डिस्काउंट: 68,100 रुपये
भारत में वैगन-आर सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार है। इस महीने इस पर 68,100 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार में 1.0L और 1.2L के इंजन ऑप्शन मिलते हैं। वैगन-आर की कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू होती है। एक लीटर में यह कार 26 km की माइलेज ऑफर करती है।
Maruti Celerio
- डिस्काउंट: 58,100 रुपये
मारुति सेलेरियो एक बहुत ही स्टाइलिश कार है। अगर आप इस महीने इसे खरीदते हैं तो आपको 58,100 रुपये का डिस्काउंट इस कार पर मिल जाएगा। इसमें 1000cc का पेट्रोल इंजन दिया है। एक लीटर में यह कार 26 km की माइलेज देती है। सेलेरियो की कीमत 5.36 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti S-Presso
- डिस्काउंट: 58,100 रुपये
मारुति सुजुकी की माइक्रो एसयूवी S-Presso को इस महीने खरीदने पर पूरे 58,100 रुपये का डिस्काउंट का फायदा आपको मिलेगा। इस कार की कीमत 4.26 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें भी आपको 1000cc का इंजन मिलेगा। एक लीटर में यह कार 26 km की माइलेज ऑफर करती है।
यह भी पढ़ें: TVS Apache की जगह भारत में जमकर बिकी ये बाइक, बन गई नंबर-1
संबंधित खबरें
Skoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
9 hrs agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
11 hrs agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
13 hrs agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
15 hrs agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
1 day agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
1 day agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoदिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत, पुराने ट्रैफिक चालान हो सकते हैं सेटल, जानें किन्हें मिलेगी राहत
2 days agoकार सेफ्टी को लेकर नियमों में बड़ा अपडेट, 2027 से भारत NCAP में होंगे 5 बड़े बदलाव! जानें क्या होगा नया
2 days agoकार खरीदारों को झटका, महिंद्रा की गाड़ियां फिर होंगी महंगी! कंपनी चौथी बार बढ़ा सकती है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines