हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

New Maruti Swift: 6.49 लाख में नई स्विफ्ट हुई लॉन्च, जानें कितना देती है माइलेज

नई स्विफ्ट में नया Z सीरिज का पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 14% ज्यादा माइलेज ऑफर करता है। कंपनी ने नई स्विफ्ट के निर्माण के लिए 1450 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

विज्ञापन

New Swift Launched: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भारत में अपनी 4th जनरेशन स्विफ्ट को लॉन्च कर दिया है। नई स्विफ्ट में नया Z सीरिज का पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 14% ज्यादा माइलेज ऑफर करता है। आपको बता दें कि मारुति सुजुकी ने फर्स्ट जनरेशन स्विफ्ट को पहली बार भारत में साल 2005 में लांच किया था और अब तक भारत में इसके 3 मिलियन ग्राहक हैं।

यानी स्विफ्ट को भारत में आये हुए 19 साल हो गये हैं। सुजुकी ने बताया कि भारतीय कार बाजार उनके लिए काफी महत्वपूर्ण  है। कंपनी ने नई स्विफ्ट के निर्माण के लिए 1450 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

कीमत और वेरिएंट 

मारुति सुजुकी की नई स्विफ्ट की एक्स शो रूम कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.64 लाख रुपये तक जाती है। यह 6 वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें LXi, VXi, VXi (O), ZXi, ZXi+ और ZXi+ Dual Tone शामिल हैं।

विज्ञापन

इंटीरियर

नेक्स्ट जनरेशन स्विफ्ट में आल न्यू ब्लैक इंटीरियर दिया गया है जो यूथ को टारगेट करता है। इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर  और पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार की सीटें स्पोर्टी हैं। स्पेस की इसमें कमी देखने को नहीं मिलेगी। कार में रियर AC वेंट की सुविधा मिलती है।

इंजन और माइलेज

विज्ञापन

नई स्विफ्ट में नया Z सीरिज का पेट्रोल इंजन लगा है जो 82hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।   यह इंजन हर तरह की ड्राइविंग कंडीशन में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है। इतना ही नहीं अब इस इंजन से 14% ज्यादा माइलेज भी मिलेगी। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है।

माइलेज की बात करें तो यह मैन्युअल गियरबॉक्स पर 24.8kmpl की माइलेज और AMT पर 25.75 kmpl की माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए नई स्विफ्ट के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESC, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स लगे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  Mahindra XUV 400 EV Facelift जल्द होगी लॉन्च! सामने आई जानकारी

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola