New Swift CNG: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अभी हाल ही में अपनी नई स्विफ्ट (Swift) को लॉन्च किया है। यह कार सिर्फ पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध है। लेकिन अब इसे और भी ज्यादा किफायती बनाने के लिए इसे CNG किट के साथ भी लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इस समय मारुति सुजुकी के पास सबसे ज्यादा CNG कारें हैं और जिनकी बिक्री भी हर महीने ठीक रहती है। आइये जानते हैं नई CNG स्विफ्ट कितनी माइलेज ऑफ़र करेगी। इस समय पेट्रोल स्विफ्ट की कीमत 6.49 लाख से शुरू होती है।
New Swift CNG
मारुति सुजुकी का CNG पोर्टफोलियो सबसे बड़ा है और कंपनी की लगभग हर गाड़ी CNG वर्जन में है। इससे पहले वाली स्विफ्ट भी CNG वेरिएंट में भी उपलब्ध थी, लेकिन अब नई स्विफ्ट भी आपको CNG वर्जन में मिलेगी। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन सोर्स के मुताबिक इसकी डिटेल्स लीक हो चुकी हैं।
कितनी होगी स्विफ्ट CNG की माइलेज ?
नई स्विफ्ट में नया Z सीरिज का पेट्रोल इंजन लगा है जो 82hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन हर तरह की ड्राइविंग कंडीशन में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है। इतना ही नहीं अब इस इंजन से 14% ज्यादा माइलेज भी मिलेगी।
यह भी पढ़ें: 27km की माइलेज वाली सस्ती 7 सीटर Eeco पड़ी Ertiga पर भारी! पिछले महीने अचानक बढ़ी बिक्री
यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है। माइलेज की बात करें तो यह मैन्युअल गियरबॉक्स पर 24.8kmpl की माइलेज और AMT पर 25.75 kmpl की माइलेज ऑफर करती है। अब इसी इंजन में CNG किट को भी फिट किया जाएगा। लेकिन इस इंजन को फिर से Tune किया जाएगा और इसमें पावर और टॉर्क थोड़ा रह सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई स्विफ्ट CNG की माइलेज करीब 32-34km/kg हो सकती है। आने वाले समय कंपनी फ्लेक्स फ्यूल और बायोगैस का इस्तेमाल की भी अपनी कारों में कर सकती है। सेफ्टी के लिए नई स्विफ्ट के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESC, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स लगे हैं। भारत में इसे इसी साल लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें 500km की रेंज के साथ आएगी Tata Curvv इलेक्ट्रिक! लॉन्च से लेकर कीमत का हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
दिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
24 mins agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines