Best Selling Car: भारत में आज भले ही कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों की जमकर बिक्री हो रही हो लेकिन अभी तक हैचबैक कारों का दौर खत्म नहीं हुआ है। इस साल मई महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट आ चुकी है। मारुति सुजुकी से लेकर MG मोटर्स की गाड़ियों ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। लेकिन हाल ही में लॉन्च हुई नई स्विफ्ट का जादू चल गया। आइये जानते हैं इस बार नई स्विफ्ट की कितनी यूनिट्स की हुई बिक्री…
नई Swift बनी No.1
मारुति सुजुकी की नई Swift को लेकर बाजार फिर से गर्म हो गया है। बिक्री की बात करें तो पिछले महीने स्विफ्ट की (May 2024) 19,393 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि इस साल अप्रैल में कंपनी इसकी सिर्फ 4,094 यूनिट्स की बिक्री कर पाई थी। टॉप पर रहने वाली WagonR इस बार नंबर 2 पर आ गई पिछले महीने इसकी 14,492 की बिक्री हुई जबकि इस साल अप्रैल में कंपनी ने वैगनआर की 17,850 यूनिट्स बेचीं थी।
अब बिक्री कम होने के पीछे सबसे बड़ा कारण नई स्विफ्ट की एंट्री मानी जा रहा है। तीसरे नंबर पर मारुति सुजुकी बलेनो ने अपनी जगह बनाई है । पिछले महीने इसकी 12,842 यूनिट्स की बिक्री हुई हुई जबकि इस साल अप्रैल में कंपनी ने वैगनआर की 14,049 यूनिट्स की बिक्री की थी।
कीमत और वेरिएंट
मारुति सुजुकी ने नई स्विफ्ट के निर्माण के लिए 1450 करोड़ रुपये का निवेश किया है। नई स्विफ्ट की एक्स शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.64 लाख रुपये तक जाती है। यह 6 वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें LXi, VXi, VXi (O), ZXi, ZXi+ और ZXi+ Dual Tone शामिल हैं।
26km की माइलेज
नई स्विफ्ट में नया Z सीरिज का पेट्रोल इंजन लगा है जो 82hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन हर तरह की ड्राइविंग कंडीशन में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है। इतना ही नहीं अब इस इंजन से 14% ज्यादा माइलेज भी मिलेगी। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है।माइलेज की बात करें तो यह मैन्युअल गियरबॉक्स पर 24.8kmpl की माइलेज और AMT पर 25.75 kmpl की माइलेज ऑफर करती है।
जबरदस्त फीचर्स
नई स्विफ्ट के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESC, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स लगे हैं। नेक्स्ट जनरेशन स्विफ्ट में आल न्यू ब्लैक इंटीरियर दिया गया है जो यूथ को टारगेट करता है। इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार की सीटें स्पोर्टी हैं। स्पेस की इसमें कमी देखने को नहीं मिलेगी। कार में रियर AC वेंट की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: बारिश में कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान! वरना पड़ सकते हैं मुश्किल में
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
9 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
11 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
12 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
14 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines