Maruti Suzuki जुलाई महीने में अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए NEXA डीलरशिप पर बिकने वाले कुछ मॉडल पर काफी अच्छा और बड़ा डिस्काउंट लेकर आई है। इस महीने कंपनी अपनी ग्रैंड विटारा, इनविक्टो और जिम्नी पर 1.85 लाख रुपये तक की बचत का मौका दे रही है। इस डिस्काउंट में एक्सचेंज, स्क्रैपेज बोनस और कैश डिस्काउंट शामिल हैं। आइये जानते हैं इन तीनों कारों पर कितना-कितना डिस्काउंट आपको मिलने वाला है और कब तक यह ऑफर चलेगा इसकी भी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि मारुति सुजुकी की ये तीनों ही कारें अच्छी है और बेहतर प्रदर्शन करती हैं।
Maruti Jimny
डिस्काउंट: 70,000 रुपये तक
इस महीने अगर आप मारुति सुजुकी जिम्नी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप इस गाड़ी पर 70,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। Jimny के टॉप वेरिएंट Alpha ट्रिम पर ही इस डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता हैम जबकि इसके Zeta वेरिएंट पर कोई डिस्काउंट नहीं मिलेगा।
कीमत की बात करें तो Jimny की एक्स-शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये से लेकर 17.62 लाख रुपये तक जाती है। इस डिस्काउंट के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी नजदीकी डीलर से संपर्क करें।
Maruti Invicto
- डिस्काउंट: 1.40 लाख रुपये
इस महीने मारुति इनविक्टो पर आप पूरे 1.40 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके टॉप वेरिएंट Alpha+ ट्रिम पर 1.40 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा, जबकि इसके Zeta+ वेरिएंट पर 1.15 लाख रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है।
Maruti Invicto एक फुल साइज़ एमपीवी है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 25.51 लाख से लेकर 29.22 लाख रुपये तक जाती है। बड़ी फैमिली के लिए यह एक बढ़िया कार साबित हो सकती है।
Maruti Grand Vitara
- डिस्काउंट: 1.85 लाख रुपये
मारुति की इन कारों 1.85 लाख तक का डिस्काउंट। ऑफर कुछ ही समय के लिए इस महीने मारुति सुजुकी अपनी ग्रैंड विटारा पर काफी बड़ा डिस्काउंट दे रही है। डीलरशिप पर अभी भी MY2024 मॉडल के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पर वेरिएंट पर 1.85 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
जबकि इसके MY2025 मॉडल के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट पर 1.45 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हमारे हिसाब से ग्राहकों को इस साल का मॉडल ही खरीदना चाहिये। इस डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट, एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है। कीमत की बात करें तो Grand Vitara की एक्स-शोरूम कीमत 11.42 लाख से लेकर 20.52 लाख रुपये के बीच है।
यह भी पढ़ें : सिंगल चार्ज में 500km, महिंद्रा BE 6 और XEV 9e को मिला बड़ा बैटरी पैक, अब इतनी हुई कीमत
संबंधित खबरें
दिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 hrs agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 hrs agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
1 day agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
1 day agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 days agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
2 days agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines