हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

17 जनवरी को Z सीरीज इंजन के साथ आएगी मारुति की फैमिली कार! माइलेज होगी ज्यादा

Maruti Suzuki अपनीं छोटी कार Wagon R को अब नए Z सीरीज इंजन के साथ लेकर आ रही है। यह कार टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों में शामिल है। नए इंजन के साथ कार में क्या कुछ खास और नया देखने को मिल सकता है, आइये जानते हैं।

विज्ञापन

2025 Maruti Wagon R Facelift: मारुति सुजुकी ने अपने सबसे एडवांस्ड Z सीरीज इंजन को सबसे पहले स्विफ्ट और बाद में डिजायर में शामिल किया था। अब इसी इंजन को कंपनी अपनी सबसे लोकप्रिय कार वैगन-आर में शामिल करने जा रही है। सोर्स के मुताबिक नई वैगन-आर को 17 जनवरी को ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। लेकिन अभी तक कंपनी की ओर से इस बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि कार में कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके डायमेंशन में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं।

नए अवतार में आएगी वैगन-आर  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति नई वैगन-आर को पूरी तरह से अपडेट करने जा रही है, एक लंबे समय से इस कार को कोई खास अपडेट नहीं हुआ। डिजाइन से लेकर इंटीरियर में तो नयापन देखने को मिलेगा ही साथ ही इसमें नया केबिन भी आपको मिल सकता है। इस समय Wagon R की एक्स-शो रूम कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू होती है। नए फीचर्स के आने के इस कार की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

विज्ञापन

अब मिलेगा नया इंजन  

मौजूदा वैगन-आर में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिसमें 1.0L और 1.2L इंजन शामिल हैं। लेकिन सोर्स के मुताबिक नई वैगन में Z सीरीज का 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 80 से 82 PS की पावर और 110 से 112 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। इस इंजन को 5-मैनुअल और 5-ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन वजन में हल्का और पावरफुल है। इसमें बेहतर माइलेज मिलती है। हर मौसम में यह इंजन बढ़िया प्रदर्शन कर सकता है। नए इंजन के साथ कार की माइलेज 23-24 kmpl तक जा सकती है। खबर यह भी आ रही है, कि नई वैगन-आर में CNG का भी ऑप्शन मिलेगा। सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ब्रेक असिस्ट, 3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

वैगन-आर में फ़िलहाल हाइब्रिड टेक्नोलॉजी देखने को नहीं मिलेगी। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। वैसे मारुति सुजुकी तेजी से हाइब्रिड कारों पर तेजी से काम कर रही है। टोयोटा के साथ मिलकर कंपनी जल्द ही बाजार में कई नए मॉडल लाने की तैयारी में है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: महंगी हुई देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली Bike, अब इतनी होगी जेब ढीली

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola