Maruti Suzuki New Swift CNG: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार Swift का CNG अवतार लॉन्च कर दिया है। इससे पहले तक स्विफ्ट केवल पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध थी। लेकिन अब यह CNG में भी आपको मिलेगी। चलिए जानते हैं स्विफ्ट CNG में क्या कुछ है खास और कितनी है इसकी कीमत….
माइलेज और इंजन
मारुति सुजुकी Swift CNG में Z-series Dual VVT इंजन दिया है। लेकिन पेट्रोल के मुकाबले इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। 1.2 लीटर का यह इंजन CNG मोड में 69.75 PS की पावर और 101.8 NM का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। ये वही इंजन है जो स्विफ्ट पेट्रोल को पावर देता है। यह इंजन हर तरह की ड्राइविंग कंडीशन में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है।
कीमत और फीचर्स
नई Swift CNG को VXi, VXi (O) और ZXi ऑप्शन में लाया गया है। इसकी कीमत 8.19 लाख रुपये से शुरू होती है। कार की लंबाई 3860mm, उंचाई 1520mm और चौड़ाई 1735mm है। CNG स्विफ्ट में भी आपको वही सब फीचर्स मिलेंगे जो पेट्रोल मॉडल में दिए गये हैं। सेफ्टी के लिए नई स्विफ्ट के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESC, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स लगे हैं।
स्विफ्ट CNG में आल न्यू ब्लैक इंटीरियर दिया गया है जो यूथ को टारगेट करता है। इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 60:40 स्प्लिट सीटें, रियर AC वेंट, वायरलैस चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, और सुजुकी कनेक्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्पेस की इसमें कमी देखने को नहीं मिलेगी।
स्विफ्ट में अभी भी सिंगल CNG टैंक दिया है जिसकी वजह से बूट में स्पेस की दिक्कत अभी भी देखने को मिलेगी। खैर, कार में 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं। चार महीने पहले पेट्रोल स्विफ्ट को लॉन्च किया था और ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए कंपनी ने इसका CNG लॉन्च कर ही दिया।
यह भी पढ़ें: 530km की रेंज, 7 सीटर, फेस्टिव सीजन पर BYD ला रही है नई फैमिली कार, इतनी होगी कीमत
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
9 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines