मारुति सुजुकी ने पहली बार Swift, Dzire और Baleno को CNG के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में पेश किया है. यानी अब CNG कार में भी मैनुअल गियर बदलने और क्लच दबाने की झंझट से राहत मिलेगी. कंपनी ने इन तीनों कारों को अपने नए ऑटो ग्रीन मिशन के तहत भारतीय बाजार में उतारा है. खास बात ये है कि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के बावजूद इन कारों का माइलेज भी काफी ज्यादा है.
पहली बार मिला CNG AMT का ऑप्शन
अब तक मारुति सुजुकी की CNG कारों के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का ही विकल्प मिलता था. कंपनी ने अब अपनी S-CNG टेक्नोलॉजी को AMT यानी ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ दिया है. इससे उन लोगों के लिए CNG कार खरीदना ज्यादा आसान हो सकता है, जो खासकर शहर के ट्रैफिक में बार-बार क्लच और गियर बदलने से परेशान रहते हैं. इसमें Swift, Dzire और Baleno शामिल हैं.
कितनी है इन कारों की कीमत
Swift CNG AMT की कीमत
मारुति सुजुकी Swift CNG AMT की एक्स-शोरूम कीमत 7.92 लाख रुपये से शुरू होती है. कंपनी ने इसे Auto Green Mission के तहत पेश किया है. ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ CNG का विकल्प मिलने से Swift उन ग्राहकों के लिए एक नया ऑप्शन बन गई है, जो कम खर्च में रोजाना शहर में कार चलाना चाहते हैं.
Baleno CNG AMT की कीमत
Maruti Suzuki Baleno CNG AMT की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.32 लाख रुपये रखी गई है. Baleno को कंपनी अपने NEXA डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेचेगी. CNG के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने से इस प्रीमियम हैचबैक में अब मैनुअल गियरबॉक्स से अलग एक और विकल्प जुड़ गया है.
Dzire CNG AMT की कीमत
Maruti Suzuki Dzire CNG AMT की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.53 लाख रुपये है. इन तीनों कारों में Dzire CNG AMT की शुरुआती कीमत सबसे ज्यादा है, लेकिन माइलेज के मामले में यह बाकी दोनों से आगे है। Dzire को कंपनी Arena डीलरशिप के जरिए बेचेगी.
कितना मिलेगा माइलेज
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के बावजूद तीनों कारों का माइलेज काफी ज्यादा है. Dzire CNG AMT 36.47 km/kg का माइलेज देती है. वहीं Swift CNG AMT का माइलेज 35.34 km/kg और Baleno CNG AMT का माइलेज 34.47 km/kg है. यानी माइलेज के आंकड़ों में Dzire सबसे आगे है, जबकि Baleno का माइलेज इन तीनों में सबसे कम है.
ट्रैफिक में मिलेगी ये राहत
CNG कार में AMT का सबसे बड़ा फायदा रोजाना शहर में ड्राइविंग के दौरान देखने को मिल सकता है. ट्रैफिक में बार-बार क्लच दबाने और गियर बदलने की जरूरत नहीं होगी. इससे खासकर लंबे ट्रैफिक जाम में ड्राइविंग थोड़ी आसान हो सकती है. ड्राइवर को कार चलाते समय सिर्फ एक्सीलेरेटर और ब्रेक पर ज्यादा ध्यान देना होगा.
इन कारों के CNG सिस्टम में IGS टेक्नोलॉजी को भी जोड़ा गया है. कंपनी के मुताबिक यह तकनीक ईंधन की खपत को कम करने और बेहतर माइलेज हासिल करने में मदद करती है. यही वजह है कि AMT गियरबॉक्स के साथ आने के बावजूद तीनों CNG मॉडल माइलेज के मामले में अच्छे आंकड़े पेश करते हैं.
Swift और Dzire मिलेंगी Arena डीलरशिप पर
इन तीनों कारों को मारुति सुजुकी के अलग-अलग डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेचा जाएगा. Swift और Dzire CNG AMT को ग्राहक Arena डीलरशिप पर खरीद सकेंगे. वहीं Baleno CNG AMT की बिक्री कंपनी के NEXA डीलरशिप नेटवर्क से होगी.
ये भी पढ़ें- Hyundai की नई SUV Bayon की पहली झलक आई सामने, Venue और Creta के बीच होगी एंट्री, जानें कब होगी लॉन्च
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
21 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines