Maruti Suzuki Jimny Tax Free: अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अब Jimny को Tax फ्री कर दिया है। ग्राहक Jimny SUV को कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर से भी खरीद सकते हैं। यानी आम ग्राहकों के लिए यह ऑफर नहीं है, केवल कैंटीन पर देश की सेवा करने वाले जवानों के लिए ही यह ऑफर दिया जा रहा है। आम ग्राहकों के लिए Jimny सिर्फ NEXA डीलरशिप पर ही मिलेगी।
कैंटीन पर जवानों से 14% टैक्स ही लिया जाता है जबकि आम ग्राहकों को यह टैक्स 28% है। ऐसे में कारों की कीमत काफी कम हो जाती है। CSD पर Jimny के दो वैरिएंट अल्फा ऑलग्रिप प्रो और जेटा ऑलग्रिप प्रो उपलब्ध हैं। CSD पर इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11,68,051 रुपये है। जबकि इस वैरिएंट की सिविल एक्स-शोरूम कीमत 13,69,000 रुपये है। यानी इस पर टैक्स के 2 लाख रुपये से भी ज्यादा की बचत की जा सकती है।
Maruti Jimny अल्फा ऑलग्रिप प्रो 1.5L, 5 MT वैरिएंट की तो CSD पर इसका इंडेक्स नंबर SKU64332 है। इसकी CSD एक्स-शोरूम कीमत 11,68,051रुपये है। जबकि, इसकी CSD ऑन-रोड कीमत 13,65,720 रुपये है। वहीं, इसकी सिविल एक्स-शोरूम कीमत 13,69,000 रुपये है। ऐसे में इस वैरिएंट पर 200,949 रुपये की बचत होगी।
Maruti Jimny जेटा ऑलग्रिप प्रो 1.5L 5MT वैरिएंट की तो CSD पर इसका इंडेक्स नंबर SKU64349 है। इसकी CSD एक्स-शोरूम कीमत 10,72,273 रुपये है। जबकि, इसकी CSD ऑन-रोड कीमत 12,57,482 रुपये है। वहीं, इसकी सिविल एक्स-शोरूम कीमत 12,74,000 रुपये है। इस वैरिएंट पर 201,727 रुपये तक की बहत होगी। यानी अगर आप भी CSD ग्राहक हैं तो Jimny पर भारी बचत का फायदा आप उठा सकते हैं।
Maruti Jimny: इंजन और पावर
Jimny में 1.5 लीटर का K सीरीज का पेट्रोल इंजन दिया है जो 105 hp की पावर और 134 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 5-स्पीड MT या 4-स्पीड AT ट्रांसमिशन के साथ है। एक लीटर में यह 16.94 km तक की माइलेज ऑफर करती है। यह 4 व्हील ड्राइव के साथ आती है। यह साइज़ में कॉम्पैक्ट है लेकीन बॉडी सॉलिड है। इसमें स्पेस भी अच्छा मिल जाता है। ऑन के साथ यह ऑफ रोड के लिए भी परफेक्ट है। सिटी से लेकर हाइवे पर यह SUV जमकर चलती है। Maruti Jimny की लंबाई 3985mm, चौड़ाई 1645mm, ऊंचाई 1720mm और व्हीलबेस 2590mm है, वहीं इसका ग्राउंड क्लियरेंस 210mm है।
Maruti Jimny
Maruti Jimny: सेफ्टी फीचर्स
Jimny में सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग, साइड और कर्टेन एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 4 व्हील ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग कैमरा, 3 पॉइंट लॉकिंग रिट्रैक्टर सीटबेल्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
अन्य फीचर्स की बात करें तो इस SUV में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, वॉशर के साथ फ्रंट और रियर वाइपर, डे और नाइट IRVM, रिक्लाइनेबल फ्रंट सीटें, 7-इंच का स्मार्टप्ले प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एलॉय व्हील, बॉडी कलर के डोर हैंडल, क्रूज कंट्रोल, लेदर स्टीयरिंग व्हील और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Revolt की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, 160km की रेंज और कीमत 84,990 रुपये
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
18 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
20 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
22 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines