Maruti Suzuki Jimny SUV: मारुति सुजुकी जिम्नी एसयूवी इस महीने भारत में लॉन्च नहीं होगी। कई रिपोर्ट्स में यह बात कही गई है। 5-डोर वाली कार, जिसे महिंद्रा थार को टक्कर देने वाली कार भी कहा जा रहा है। इसे साल की शुरुआत में ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो 2023 में शो किया गया था। SUV के मई के महीने में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद थी लेकिन नवीनतम रिपोर्टों से पता चलता है कि Maruti Suzuki ने Jimny के लॉन्च को जून के पहले सप्ताह तक आगे बढ़ा दिया है। अब तक, कंपनी को भारत में जिम्नी के लिए 24,500 से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं और एसयूवी की डिलीवरी जून के पहले सप्ताह में लॉन्च के ठीक बाद शुरू होने की उम्मीद है।
5-डोर मारुति सुजुकी जिम्नी का निर्माण कंपनी के गुड़गांव प्लांट में किया जाएगा। Cartoq के मुताबिक, कंपनी घरेलू और विदेशी मांग को पूरा करने के लिए हर महीने Jimny की 7,000 यूनिट बनाने की योजना बना रही है।
Cartoq की रिपोर्ट यह भी बताती है कि खरीदार अल्फा ट्रिम वेरिएंट को खरीदने में अधिक रुचि रख रहे हैं जो लाइन मॉडल में सबसे ऊपर है। इससे यह भी पता चलता है कि काइनेटिक येलो, पर्ल आर्कटिक व्हाइट और ब्लूश ब्लैक भारत में जिम्नी के सबसे लोकप्रिय रंग हैं।
कार की क्या कीमत होगी?
इंटरनेट पर लीक हुए डीलर इनवॉइस के अनुसार, मारुति सुजुकी जिम्नी की कीमतें बेस जेटा एमटी वेरिएंट के लिए 9.99 लाख रुपये से शुरू होंगी, जबकि टॉप-स्पेक अल्फा एटी वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख रुपये होंगी। ये कीमतें एक्स-शोरूम हैं। Maruti Suzuki Jimny को पावर देने वाला 1.5-लीटर K-सीरीज नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन होगा। यह मोटर 103 बीएचपी और 134 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इस इंजन का इस्तेमाल XL6, Ertiga और Brezza जैसी दमदार कारों में भी किया गया है। जिम्नी की पावर यूनिट को 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा। अपकमिंग जिम्नी को सुपीरियर ऑफ-रोड कैपेसिटी के लिए ऑलग्रिप प्रो 4X4 सिस्टम स्टैंडर्ड के रूप में मिलेगा।
Jimny के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो मारुति सुजुकी जिम्नी एक 5-डोर SUV होगा, जिसमें Android Auto और Apple CarPlay, Arkamys स्पीकर आदि के साथ 9.0-इंच स्मार्टप्ले प्रो + टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स की सुविधा मिलेगा। सिक्योरिटी की लिहाज से जिम्नी में 6 एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, ESP, हिल शामिल होंगे। होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा के साथ रिवर्स पार्किंग सेंसर समेत कई दमदार फीचर्स से यह लैस होगी।
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
18 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
20 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
22 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines