Maruti Suzuki की Jimny अपने कॉम्पैक्ट और थोड़े अलग डिजाइन की वजह से पहली ही नज़र में पसंद जरूर आती है लेकिन कीमत थोड़ी ज्यादा होने की वजह से ग्राहक 2nd ऑप्शन देखने लगते हैं। लेकिन कीमत को छोड़ दे तो Jimny एक बेहतरीन SUV है जो ऑन रोड के साथ ऑफ रोडिंग के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है। jimny का कॉम्पैक्ट डिजाइन और हाई ग्राउंड क्लेरेंस इसे खास बनाते हैं। भले ही Jimny को अपने ओवर प्राइस के चलते ग्राहक नहीं मिल रहे हैं लेकिन एक्सपोर्ट के मामले में Jimny खूब पसंद की जा रही है। यह महिंदा थार से भी कई मामलों में बेहतर कही जा सकती है।
5705% की हुई हुई ग्रोथ
जुलाई महीने में Jimny की 4528 यूनिट्स की एक्सपोर्ट हुई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा सिर्फ 78 यूनिट्स का ही रहा था। ऐसे में कंपनी ने इस बार 4450 यूनिट्स ज्यादा एक्सपोर्ट की और इसकी ग्रोथ में सीधा 5705% का जम्प लगा जुलाई में jimny का मार्केट शेयर 7.31% का रहा है। अब देखना होगा अगस्त महीने में कैसी रहती है Jimny की बिक्री।
भारत में 405% बढ़ी Jimny की बिक्री
एक्सपोर्ट के अलावा घरेलू बाजार में मारुति सुजुकी Jimny की बिक्री में एक-दम से उछाल आया है। हाल ही में कंपनी ने jimny पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफ़र किया जिसके चलते इसकी बिक्री बढ़ गई। पिछले महीने जुलाई में Jimny की 2,429 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि इसी साल जून में कंपनी jimny की सिर्फ 481 यूनिट्स ही बेच सकी यानी इस बार एक महीने में ही 1948 यूनिट्स ज्यादा बिकी हैं और कंपनी को 405% की ग्रोथ मिली। Jimny की एक्स शो-रूम कीमत 12.74 लाख रुपये से शुरू होती है।
दमदार इंजन
Maruti Suzuki Jimny में 1.5 लीटर का K सीरीज का दमदार पेट्रोल इंजन लगा है जो हर मौसम में जबरदस्त परफॉरमेंस देता है। यह इंजन 105PS की पावर देता है। एक लीटर में यह 16.94 km तक की माइलेज ऑफर करता है। Jimny की परफॉरमेंस सिटी और हाइवे पर जबरदस्त है। यह 4 व्हील ड्राइव के साथ है। यह कॉम्पैक्ट है लेकीन बॉडी सॉलिड है। इसमें स्पेस भी अच्छा मिल जाता है। ऑन के साथ यह ऑफ रोड के लिए भी परफेक्ट है।
क्यों ख़रीदे Jimny
Jimny का डिजाइन इसका प्लस पॉइंट है। यह कॉम्पैक्ट है लेकिन इसके अन्दर स्पेस की कोई कमी नहीं है। 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। फीचर्स भी इसमें वो सब हैं जिनकी जरूरत डेली पड़ती है। इसकी सीटें अच्छी हैं। सिटी ड्राइव से लेकर हाईवे पर इसका प्रदर्शन काफी अच्छा रहता है। इसका इंजन भरोसेमंद है हो जो हर मौसम में बिना शिकायत परफॉर्म करे और 4 व्हील ड्राइव के साथ पूरी सेफ्टी मिले तो Jimny से बेहतर ऑप्शन फिलहाल आपको नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें: स्टॉक खत्म करने के लिए Toyota ने दिया 5 लाख का डिस्काउंट, यहां देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
15 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
17 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
19 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines