---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

New Year पर Maruti का गिफ्ट, 2 लाख रुपये सस्ती मिल रही स्टाइलिश SUV

Maruti Jimny Thunder Edition डिस्काउंट के बाद Zeta MT 10.74 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। इस एसयूवी में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है।

---विज्ञापन---

Maruti Suzuki Jimny Thunder Edition: मारुति सुजुकी इंडिया में हाई सेल कार ब्रांड में से एक है। कंपनी ने 2024 में अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। लेकिन इस प्राइस हाइक से पहले कंपनी अपनी
स्टाइलिश SUV Maruti Suzuki Jimny पर बंपर ऑफर दे रही है। कंपनी ने हाल ही में इसका नया Thunder Edition पेश किया है। जिसकी कीमत पुरानी कार से 2 लाख रुपये कम रखा है। फिलहाल कार की सेल बढ़ाने के मकसद से कंपनी ने 31 दिसंबर तक यह ऑफर लागू किया है। कंपनी सेल के आंकड़ों के बाद इस पर आगे का कोई निर्णय लेगी।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Maruti Suzuki Jimny Thunder Edition

---विज्ञापन---

7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

Jimny Thunder Edition को पूरी तरह ब्लैक थीम में रखा गया है। कार के दौनों तरफ पहाड़ के ग्राफिक्स दिखाई पड़ रहे हैं। यह एस एसयूवी के पहले से चले आ रहे Zeta और Alpha दोनों वेरिएंट में मिलेगी। इससे पहले दिवाली पर भी कंपनी ने अपनी इस स्मार्ट एसयूवी पर एक लाख तक का डिस्काउंट दिया था। इस कार में 4 व्हील ड्राइव मिलता है। इसमें 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

---विज्ञापन---

5 डोर धांसू कार है, जानें नए प्राइस

डिस्काउंट के बाद अब Jimny Zeta MT 10.74 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। वहीं, Alpha 12.74 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। फिलहाल बाजार में मौजूद Jimny में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कार 105hp की हाई पावर देती है। इस एसयूवी में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आते हैं। यह 5 डोर कार है। कार में वायरलेस चार्जर, छह एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

---विज्ञापन---

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Maruti Suzuki Jimny Thunder Edition

---विज्ञापन---

कंपनी की यह 4 सीटर कार है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 5 स्लॉट ग्रिल, फाॅग लाइट, हाई माउंटेड स्टॉप लैंप और स्टाइलिश लाइट मिलती हैं।

First published on: Dec 02, 2023 11:52 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola