Maruti Suzuki Jimny Launch Price In India: मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपकमिंग एसयूवी जिम्नी से पर्दा उठाया था, तब से यह सुर्खियों में बना हुआ है और लोग इसके लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी मारुति सुजुकी जिम्नी के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशबरी है। कंपनी इसे आधिकारिक तौर पर अगले महीने यानी मई 2023 में पेश करने वाली है। हालांकि, आधिकारिक लॉन्च से पहले, जिम्नी की संभावित कीमत एक डीलर इनवॉयस के माध्यम से ऑनलाइन लीक हो गई है।
Maruti Suzuki Jimny की क्या होगी कीमत?
अपकमिंग मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर एसयूवी को दो ट्रिम लेवल- Zeta और Alpha में पेश किया जाएगा, जो चार वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। इंटरनेट पर लीक हुए डीलर इनवॉइस के अनुसार, मारुति सुजुकी जिम्नी की कीमतें बेस जेटा एमटी वेरिएंट के लिए 9.99 लाख रुपये से शुरू होंगी, जबकि टॉप-स्पेक अल्फा एटी वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख रुपये होंगी। ये कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
Maruti Suzuki Jimny 5-door: इंजन और गियरबॉक्स
Maruti Suzuki Jimny को पावर देने वाला 1.5-लीटर K-सीरीज नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन होगा। यह मोटर 103 बीएचपी और 134 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इस इंजन का इस्तेमाल XL6, Ertiga और Brezza जैसी दमदार कारों में भी किया गया है। जिम्नी की पावर यूनिट को 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा। अपकमिंग जिम्नी को सुपीरियर ऑफ-रोड कैपेसिटी के लिए ऑलग्रिप प्रो 4X4 सिस्टम स्टैंडर्ड के रूप में मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः भारतीय बाजार में एक और सस्ते Electric Scooter की एंट्री, मात्र 999 रुपये में करें बुक
Maruti Suzuki Jimny: फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो मारुति सुजुकी जिम्नी एक 5-डोर SUV होगा, जिसमें Android Auto और Apple CarPlay, Arkamys स्पीकर आदि के साथ 9.0-इंच स्मार्टप्ले प्रो + टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स की सुविधा मिलेगा। सिक्योरिटी की लिहाज से जिम्नी में 6 एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, ESP, हिल शामिल होंगे। होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा के साथ रिवर्स पार्किंग सेंसर समेत कई दमदार फीचर्स से यह लैस होगी।
भारत में इन कारों से होगी टक्कर
Maruti Suzuki Jimny भारतीय बाजार में Mahindra Thar और Force Gurkha को टक्कर देगी।
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
53 mins agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
18 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
21 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines