Maruti Jimny: मारुति सुजुकी इंडिया में कम कीमत में हाई क्लास गाड़ियां देने के लिए जानी जाती है। इसी बात को फलीभूत करते हुए कंपनी ने हाल ही में अपनी नई एसयूवी कार Jimny को लॉन्च किया था। लोगों ने भी इसे हाथों हाथ लिया, डीलरशिप पर इसे बुक करने वालों की लाइन लगी है। इसने अपने सेगमेंट में Mahindra Thar को कड़ी टक्कर दी है।
शुरुआती कीमत महज 12.74 लाख रुपये
दुबई में जहां हमेशा से एसयूवी कार हाई डिमांड पर रहती हैं। वहां भी इस कार के लोग दीवाने हो रहे हैं। Maruti Jimny बाजार में शुरुआती कीमत 12.74 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। इसका टॉप वेरिएंट 15.05 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिल रहा है।
ये भी पढ़ें-सिर्फ 12 हजार में मिल रही Maruti की यह डैशिंग कार, फीचर्स इतने की सुनकर उड़ जाएंगे होश
फाइल फोटो
दमदार कार में 16.94 kmpl का माइलेज
सड़क पर यह दमदार कार 16.94 kmpl का माइलेज देती है। इस जबरदस्त ऑफरोडिंग SUV में कंपनी फिलहाल 6 वेरिएंट्स ऑफर कर रही है। इस धाकड़ कार में 1.5 लीटर K-सीरीज नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 103 bhp की पावर और 134 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
40 लीटर का फ्यूल टैंक
इस धांसू एसयूवी कार में 40 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। Maruti Suzuki Jimny में कई डैशिंग कलर्स के साथ हाइलाइट डैशबोर्ड दिया गया है। इसमें डिजाइनर सेंटर कंसोल मिलता है। यह एसयूवी स्मूथ सड़कों के साथ खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देती है।
Maruti Suzuki Jimny की लंबाई 3985 मिमी
Maruti Suzuki Jimny suv की लंबाई 3,985 मिमी, चौड़ाई 16,445 मिमी और ऊंचाई 1,720 मिमी है। Maruti Jimny फोर-व्हील ड्राइव (4X4) कार है। कंपनी इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प देती है।
कार में 208 लीटर का बूट स्पेस
कार में 2,590 मिमी का व्हीलबेस है। कार में 208 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह स्टार्ट-स्टॉप बटन के साथ K15B पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है जो 6000 आरपीएम पर 104.8 पीएस जेनरेट करगी। वहीं, 4000 आरपीएम पर पीक टॉर्क 134.2 एनएम है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
22 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines