---विज्ञापन---

Maruti की इस धाकड़ कार ने तोड़ दिया Thar का गुरूर, दुबई वाले भी कह रहे हमें भी दे दो

Maruti Jimny: मारुति सुजुकी इंडिया में कम कीमत में हाई क्लास गाड़ियां देने के लिए जानी जाती है। इसी बात को फलीभूत करते हुए कंपनी ने हाल ही में अपनी नई एसयूवी कार Jimny को लॉन्च किया था। लोगों ने भी इसे हाथों हाथ लिया, डीलरशिप पर इसे बुक करने वालों की लाइन लगी है। […]

Maruti Jimny: मारुति सुजुकी इंडिया में कम कीमत में हाई क्लास गाड़ियां देने के लिए जानी जाती है। इसी बात को फलीभूत करते हुए कंपनी ने हाल ही में अपनी नई एसयूवी कार Jimny को लॉन्च किया था। लोगों ने भी इसे हाथों हाथ लिया, डीलरशिप पर इसे बुक करने वालों की लाइन लगी है। इसने अपने सेगमेंट में Mahindra Thar को कड़ी टक्कर दी है।

शुरुआती कीमत महज 12.74 लाख रुपये

दुबई में जहां हमेशा से एसयूवी कार हाई डिमांड पर रहती हैं। वहां भी इस कार के लोग दीवाने हो रहे हैं। Maruti Jimny बाजार में शुरुआती कीमत 12.74 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। इसका टॉप वेरिएंट 15.05 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिल रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-सिर्फ 12 हजार में मिल रही Maruti की यह डैशिंग कार, फीचर्स इतने की सुनकर उड़ जाएंगे होश

Maruti Suzuki Jimny price, Maruti Suzuki, Maruti Suzuki Jimny mileage, auto news, suv cars, cars under 12 lakhs, petrol cars

फाइल फोटो

दमदार कार में 16.94 kmpl का माइलेज

सड़क पर यह दमदार कार 16.94 kmpl का माइलेज देती है। इस जबरदस्त ऑफरोडिंग SUV में कंपनी फिलहाल 6 वेरिएंट्स ऑफर कर रही है। इस धाकड़ कार में 1.5 लीटर K-सीरीज नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 103 bhp की पावर और 134 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

---विज्ञापन---

40 लीटर का फ्यूल टैंक

इस धांसू एसयूवी कार में 40 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। Maruti Suzuki Jimny में कई डैशिंग कलर्स के साथ हाइलाइट डैशबोर्ड दिया गया है। इसमें डिजाइनर सेंटर कंसोल मिलता है। यह एसयूवी स्मूथ सड़कों के साथ खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देती है।

Maruti Suzuki Jimny की लंबाई 3985 मिमी

Maruti Suzuki Jimny suv की लंबाई 3,985 मिमी, चौड़ाई 16,445 मिमी और ऊंचाई 1,720 मिमी है। Maruti Jimny फोर-व्हील ड्राइव (4X4) कार है। कंपनी इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प देती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-318 लीटर का बड़ा बूट स्पेस, 30 kmpl की माइलेज, महज 11000 में मिल रही Maruti की यह क्यूट फैमिली कार

कार में 208 लीटर का बूट स्पेस 

कार में 2,590 मिमी का व्हीलबेस है। कार में 208 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह स्टार्ट-स्टॉप बटन के साथ K15B पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है जो 6000 आरपीएम पर 104.8 पीएस जेनरेट करगी। वहीं, 4000 आरपीएम पर पीक टॉर्क 134.2 एनएम है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 09, 2023 11:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola