हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत में फ्लॉप लेकिन विदेशों में हिट है मारुति की ये SUV; मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानें सब कुछ

Maruti Jimny: भारत में मारुति सुजुकी जिमनी की बिक्री लगातार गिर रही है। लेकिन एक्सपोर्ट के मामले में इस गाड़ी ने इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है। 12.74 लाख रुपये से जिमनी की कीमत शुरू होती है…

विज्ञापन

Maruti Suzuki Jimny: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की लाइफस्टाइल SUV Jimny को बड़े जोर-शोर के साथ भारत में लॉन्च किया था। आते ही इसने बाजार में जबर्दस्त एंट्री मारी। लेकिन जितनी तेजी से Jimny की बिक्री ने रफ़्तार पकड़ी, उतनी ही तेजी से इसकी बिक्री में भी गिरावट देखने को मिली। अब इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।लेकिन जो सबसे मुख्य कारण माना जाता है, वो है इसकी कीमत का ज्यादा होना।

क्योंकि जिस कीमत में Jimny आती है उस कीमत में Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Brezza जैसी SUV मिल रही हैं। लेकिन, कीमत को एक तरफ रख दें और सिर्फ प्रोडक्ट पर गौर करें तो Jimny कई मायनों में एक बेहतरीन SUV है। यह ऑन रोड के साथ ऑफ रोड पर भी बेहतर प्रदर्शन करने का दम रखती है। भारत में तो यह एक-एक ग्राहक को तरस रही है लेकिन एक्सपोर्ट के मामले में इसका प्रदर्शन काफी शानदार है।


भारत में Jimny की डिमांड 

विज्ञापन
Month Sales No.
Jan 2024 163 यूनिट्स बिकी
Feb 2024 322 यूनिट्स बिकी
Mar 2024 318 यूनिट्स बिकी
Apr 2024 257 यूनिट्स बिकी
May 2024 274 यूनिट्स बिकी
Jun 2024 481 यूनिट्स बिकी


विदेशों में Maruti Jimny की डिमांड

पिछले महीने Jimny की सिर्फ 481 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि इसी साल मई में कंपनी ने इसकी केवल 274 यूनिट्स ही बेची थी। पिछले 6 महीने में Jimny की बिक्री में लगातार गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इस बार एक्सपोर्ट के मामले में इसने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। मारुति ने पिछले महीने 4121 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है जोकि काफी शानदार है ।

विज्ञापन

कीमत 12.74 लाख रुपये से शुरू 

भारत में Maruti Jimny की एक्स-शो रूम कीमत 12.74 लाख रुपये से शुरू होती है। यह सिर्फ 4 व्हील ड्राइव के साथ आती है। डिजाइन के मामले में Jimny काफी अच्छी नजर आती है।

विज्ञापन

 

वेरिएंट कीमत
Jimny Zeta AllGrip Pro 12.74 लाख रुपये
Jimny Alpha AllGrip Pro 13.69 लाख रुपये
Jimny Zeta AllGrip Pro AT 13.84 लाख रुपये
Jimny Alpha AllGrip Pro AT 14.79 लाख रुपये

परफॉरमेंस के लिए इसमें 1462cc का पेट्रोल इंजन लगा है। एक लीटर में यह 16.94 km तक की माइलेज ऑफर करती है। Jimny  का मुकाबला Mahindra Thar से है। Jimny  का इंजन न सिर्फ ददमदार है बल्कि यह गाड़ी हर मौसम में काफी अच्छा प्रदर्शन करने का वादा करती है।

इंजन पावर
इंजन कैपेसिटी 1462cc पेट्रोल इंजन
पावर 105PS
टॉर्क 134Nm
ट्रांसमिशन 5 स्पीड मैनुअल
ट्रांसमिशन 4 स्पीड ऑटोमैटिक

 

Jimny पर डिस्काउंट

मारुति सुजुकी ने Jimny की बिक्री को बढ़ाने के लिए काफी अच्छा डिस्काउंट पेश किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने Jimny खरीदने पर आप पूरे 3.30 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस डिस्काउंट के तहत Jimny के टॉप वेरिएंट Alpha पर 1.80 रुपये की बचत का मौका मिल रहा है।

विज्ञापन

इसके अलावा मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस (MSSF) पर भी अतिरिक्त 1.50 लाख रुपये की छूट मिल रही है। Jimny ज़ेटा वेरिएंट पर भी आप 2.75 लाख रुपये की बचत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: आपको क्यों करना चाहिये Tata Curvv का इंतजार? जानें 5 बड़े कारण

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola