Maruti Jimny discounts: सितम्बर का महिना चल रहा है और एक बार फिर मारुति सुजुकी ने अपनी एसयूवी Jimny पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया है। Jimny की खरीद पर इस महीने आप काफी अच्छा फायदा ले सकते हैं। पिछले कुछ महीनों से Jimny पर काफी अच्छा डिस्काउंट चल रहा है। Jimny एक शानदार SUV है, इस समय इस पर मिलने वाले डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। आइये जानते हैं इन दोनों गाड़ियों पर कितना डिस्काउंट आपको मिलेगा।
Jimny पर 2.50 लाख का डिस्काउंट
इस महीने मारुति सुजुकी ने Jimny पर 2.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा था। इस महीने मारुति की अकेली ऐसी गाडी है जिस पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है । यह डिस्काउंट ऑफर Jimny के टॉप वेरिएंट Alpha पर दिया जा रहा है। वहीं Zeta वेरिएंट पर कंपनी 1.95 लाख रुपये तक के ऑफर दे रही है। Jimny की कीमत 12.74 लाख रुपये से 14.95 लाख रुपये तक है।
इंजन और पावर
Jimny में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है। इसमें 4 व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलता है। इंजन काफी दमदार है जो हर तरह के मौसम में बढ़िया प्रदर्शन करता है। सिटी और हाइवे पर Jimny का प्रदर्शन काफी अच्छा है। एक लीटर में यह Jimny 16.94 km तक की माइलेज ऑफर करती है।
| इंजन | पावर |
| इंजन कैपेसिटी | 1462cc पेट्रोल इंजन |
| पावर | 105PS |
| टॉर्क | 134Nm |
| ट्रांसमिशन | 5 स्पीड मैनुअल |
| ट्रांसमिशन | 4 स्पीड ऑटोमैटिक |
Maruti Grand Vitara
मारुति अपनी ग्रैंड विटारा पर भी इस महीने काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस महीने इस SUV पर 1.28 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन पर दिया जा रहा है। इसके अलावा एसयूवी के माइल्ड हाइब्रिड पर 73,000 रुपये और CNG वेरिएंट पर 33,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
Maruti Baleno, XL6 और Ciaz पर भी डिस्काउंट
इस महीने मारुति सुजुकी बलेनो खरीदने पर 52,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस डिस्काउंट का फायदा बलेनो के ऑटोमैटिक मॉडल पर उठाया जा सकता है। जबकि मैन्युअल मॉडल पर 47,100 रुपये और सीएनजी पर 37,100 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
इतना ही नहीं मारुति की XL6 के पेट्रोल वेरिएंट पर इस महीने 35,000 रुपये और CNG पर 25,000 रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। Maruti Ciaz को इस महीने खरीदने पर 45,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। जिसमें 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
Ignis खरीदने पर 53,100 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर है। मैनुअल ट्रांसमिशन वाली Ignis के सिग्मा पर भी 53,100 रुपये और मैनुअल वेरिएंट्स पर 48100 रुपये के फायदे मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 5.33 लाख रुपये कीमत, 27km का माइलेज, फिर ताबड़तोड़ बिकी ये सस्ती 7 सीटर कार
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
12 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines