Maruti Suzuki discounts: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Jimny पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया है। Jimny पर डिस्काउंट पहले से ही चल रहा था लेकिन अब पिछले महीने की तुलना में डिस्काउंट को 80,000 रुपये तक और बढ़ा दिया है। इसके अलावा कंपनी ने Fronx पर भी काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया है। Jimny एक शानदार SUV है, इस समय इस पर मिलने वाले डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। आइये जानते हैं इन दोनों गाड़ियों पर कितना डिस्काउंट आपको मिलेगा।
Jimny पर 3.30 लाख का डिस्काउंट
मारुति सुजुकी ने Jimny पर अभी तक 2.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा था, लेकिन अब इसमें 80,000 रुपये और बढ़ा दिए हैं। अब Jimny पर आप 3.30 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। Jimny के टॉप वेरिएंट Alpha पर 1.80 रुपये का डिस्काउंट है साथ ही मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस (MSSF) चुनने वाले खरीदारों के लिए अतिरिक्त 1.5 लाख रुपये की छूट मिलती है।
जिम्नी ज़ेटा को अब MSSF योजना के साथ 2.75 लाख रुपये तक का लाभ मिलता है। छूट से पहले Jimny की कीमत 12.74 लाख रुपये से 14.95 लाख रुपये तक है। इन ऑफर्स की ज्यादा जानकारी के लिए Nexa शो-रूम से संपर्क कर सकते हैं।
दमदार नजन
Jimny में 1.5 लीटर का K सीरीज का पेट्रोल इंजन दिया है। एक लीटर में यह 16.94 km तक की माइलेज ऑफर करती है। यह 4 व्हील ड्राइव के साथ आती है। यह साइज़ में कॉम्पैक्ट है लेकीन बॉडी सॉलिड है। इसमें स्पेस भी अच्छा मिल जाता है। ऑन के साथ यह ऑफ रोड के लिए भी परफेक्ट है। सिटी और हाइवे पर इसका प्रदर्शन काफी अच्छा है।
| इंजन | पावर |
| इंजन कैपेसिटी | 1462cc पेट्रोल इंजन |
| पावर | 105PS |
| टॉर्क | 134Nm |
| ट्रांसमिशन | 5 स्पीड मैनुअल |
| ट्रांसमिशन | 4 स्पीड ऑटोमैटिक |
Fronx पर 85,500 का डिस्काउंट
इस महीने मारुति सुजुकी ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Fronx पर डिस्काउंट को बढ़ा दिया है। पहले जहां इस कार पर 75,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा था वहीं अब इस कार पर पूरे 85,500 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस पूरे डिस्काउंट में 32,500 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 43,000 रुपये की Velocity Edition kit भी शामिल है। Fronx की कीमत 7.51 लाख रुपये से लेकर 13.04 लाख रुपये तक जाती है।
FRONX में 5 लोगों के बैठने की इसमें जगह दी गई है। स् लम्बाई 3995 mm है, चौड़ाई 1765 mm, ऊंचाई 1550 mm है। इसमें 308 लीटर बूट स्पेस मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें हेडअप डिस्प्ले, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, 360 डिग्री कैमरा, वायरलैस स्मार्टफोन चार्जर और 9 इंच HD स्मार्ट प्ले प्रो प्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है और यह वायर एप्पल कर प्ले और एंड्राइड ऑटो कनेक्टिविटी से लैस है।
FRONX में 1.0L का पेट्रोल
मारुति सुजुकी FRONX में हाइब्रिड 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है जो 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इसके अलावा इस गाड़ी में 1.2L K-Series का एडवांस्ड Dual Jet, Dual VVT पेट्रोल इंजन भी मिलता है जो 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड AGS गियरबॉक्स से लैस है। इसके अलावा इसमें Start Stop टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके अलावा यह गाड़ी CNG में भी उपलब्ध है। CNG मोड पर यह 28.51 किलोमीटर है।
यह भी पढ़ें: 30 दिन में 3 लाख से ज्यादा बिकी ये सस्ती बाइक, होंडा शाइन को छोड़ दिया काफी पीछे
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
22 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines