Maruti Suzuki Discounts: देश की सबसे बड़ी मारुति सुजुकी अपनी Jimny और Grand Vitara की खराब बिक्री से परेशान है। बिक्री के मामले में भी ये दोनों SUV कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। ऐसे में कार डीलर्स पर पुराना स्टॉक भरा है। स्टॉक को क्लियर करने के लिए कंपनी ने दोनों गाड़ियों पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफ़र किया है ताकि बिक्री को बूस्ट मिल सके। अगर आप इस महीने इन दोनों गाड़ियों को खरीदने की सोच रहे हैं तो, आइये जान लेते हैं।
कीमत और डिस्काउंट
Maruti Suzuki Jimny पर इस महीने आप पूरे 2.30 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस पूरे डिस्काउंट में 80,000 का कैश डिस्काउंट भी शामिल है। Jimny की कीमत 12.74 लाख रुपये से शुरू होती है। Maruti Suzuki grand Vitara की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है। पर इस महीने आप 1.73 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस डिस्काउंट में 50,000 का कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस 55,000 रुपये और अन्य 68100 रुपये के अन्य ऑफर शामिल हैं। यह डिस्काउंट स्टॉक रहने तक है, स्टॉक क्लियर होने के बाद यह ऑफर आपको नहीं मिलेगा।Maruti Jimny में 1462cc का पेट्रोल इंजन लगा है। साथ ही इसमें स्पेस भी थोड़ा कम है जिसकी वजह से ग्राहक अब Jimny से दूर हो रहे हैं। Jimny को अगर बाजार में हिट करना है तो कीमत को कम करना होगा।
यह भी पढ़ें: Royal Enfield की नई बाइक इस दिन होगी लॉन्च, पुराने मॉडल्स से अलग कैसे?
वैसे डिजाइन के मामले में Jimny काफी बेहतर नजर आती है। यह कॉम्पैक्ट डिजाइन में है और इसमें आपको स्पेस भी अच्छा मिल जाता है।Maruti Jimny की एक्स-शो रूम कीमत 12.74 लाख रुपये से लेकर 14.79 लाख रुपये तक जाती है। इसमें 1.5 लीटर का K सीरीज का पेट्रोल इंजन दिया है। एक लीटर में यह 16.94 km तक की माइलेज ऑफर करती है।
Maruti Grand Vitara पिछले 6 महीने में ग्रैंड विटारा की बिक्री लगातार गिर रही है। लेकिन यह कंपनी की दमदार मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा एक दमदार SUV है। इसमें फीचर्स के टूर पर पैनोरमिक सनरूफ, हेडअप डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, 9 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए हैं। परफॉरमेंस के ग्रैंड विटारा में 1.5 लीटर पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड और 1.5 लीटर पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन मिलता है। यह सेल्फ चार्जिंग टेक्नॉलजी से लैस है। यह गाड़ी 27.97kmpl तक की माइलेज ऑफ़र करती है।
5 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। सिटी और हाईवे पर इसका प्रदर्शन काफी अच्छा है। इसमें बॉडी रोल की समस्या बिलकुल भी नहीं है। बढ़िया माइलेज के चलते यह खूब पसंद की जा रही है लेकिन हुंडई क्रेटा के आने के बाद इसकी बिक्री ने तेजी से गिरावट देखने को मिली है।
ऑटो एक्सपो 2025 की तैयारी
अगले साल जनवरी में ऑटो एक्सपों शुरू होने जा रहा है और मारुति सुजुकी की तरफ से कई नए मॉडल पेश किये जाने की उम्मीद है। इतना ही नहीं कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को भी एक्सपो में प्रदर्शित करने वाली है। फिलहाल आप डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं जो Jimny और Grand Vitara पर दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Mahindra SUV 700 को खरीदना हुआ अब महंगा! अब चुकानी होगी इतनी कीमत
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
8 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
12 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines