हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पैनोरमिक सनरूफ और हाइब्रिड इंजन, 5 जुलाई को लॉन्च हो रही Maruti की इस नई कार में मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें कीमत

विज्ञापन
फाइल फोटो

Maruti Suzuki Invicto: मारुति सुजुकी इंडिया में अपनी कारों में कम दाम में जानदार फीचर्स देने के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में 5 जुलाई को कंपनी अपनी शानदार एमपीवी कार Invicto को बाजार में पेश करने वाली है। लोग लंबे समय से कंपनी की इस धाकड़ कार का इंतजार कर रहे हैं।

2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा

कंपनी ने अपनी इस दमदार कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है। लोग 25,000 रुपये देकर मारुति सुजुकी की वेबसाइट या कंपनी की नेक्सा डीलरशिप से इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इस दमदार कार में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। कंपनी की यह हाई परफॉमेंस कार है।

फाइल फोटो

विज्ञापन

कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का फीचर्स

जानकारी के अनुसार इस कार में एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। कार में लग्जरी कार की तरह एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, LED हेडलैम्प्स और टेल लैंप्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलेंगे।

हाइब्रिड इंजन 183 bhp की पावर देगा

Maruti Suzuki Invicto में इंजन के दो कॉन्फिगरेशन हाइब्रिड और नॉन-हाइब्रिड मिलेंगे। कार के नॉन-हाइब्रिड इंजन में 171 bhp का पावर और 205 nm का पीक टॉर्क मिलेगा। वहीं, हाइब्रिड वर्जन में 183 bhp की पावर मिलेगी। इसके अलावा कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने का अनुमान है।

विज्ञापन

सेफ्टी के धाकड़ फीचर्स

Maruti Suzuki Invicto 7 सीटर प्रीमियम एमपीवी कार है। जानकारी के अनुसार फिलहाल अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 18.55 लाख रुपये से 29.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। कार में एयरबैग, एबीएस, एडीएएस जैसे धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। हालांकि कंपनी ने अभी अपनी नई कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola