Maruti Suzuki Invicto: कार बाजार में इन दिनों एसयूवी सेगमेंट की हाई डिमांड है। हर कार निर्माता कंपनी इस सेगमेंट में अपनी पैठ बनाना चाहती है। इसी के मद्देनजर मारुति सुजुकी अपनी नई धाकड़ कार Invicto को लॉन्च करने वाली है। यह बवाल कार एसयूवी सेगमेंट में तहलका मचा देगी।
नॉन-हाइब्रिड इंजन में 171 bhp का पावर जेनरेट करेगी
कंपनी अपनी इस धाकड़ कार को 5 जुलाई, 2023 को लोगों के सामने पेश करने का ऐलान कर चुकी है। यह कंपनी की दमदार प्रीमियम एमपीवी कार है। खास बात यह है कि इस पावरफुल कार में कंपनी दो कॉन्फिगरेशन हाइब्रिड और नॉन-हाइब्रिड दोनों पेश करेगी। कार के नॉन-हाइब्रिड इंजन में 171 bhp का पावर और 205 nm का पीक टॉर्क मिलेगा।
फाइल फोटो
कार 23kmpl की माइलेज देगी
Maruti Suzuki Invicto की बुकिंग शुरू हो चुकी है। लोग 25,000 रुपये देकर मारुति सुजुकी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर कंपनी की नजदीकी नेक्सा डीलरशिप जाकर टोकन अमाउंट देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। बाजार में यह कार एसयूवी सेगमेंट की धाकड़ कार टोयोटा इनोवा को टक्कर देगी। अनुमान है कि यह कार 23kmpl की माइलेज देगी।
इस 7 सीटर कार में सेफ्टी के जानदार फीचर्स
यह 7 सीटर कार है, सेफ्टी के लिए इस कार में एयरबैग, एबीएस और एडीएएस जैसे फीचर्स मिलेंगे। बता दें एयरबैग सड़क हादसों में जान का जोखिम कम करता है। हादसे के समय कार में कॉटन का बना एक तरह का यह थैला अपने आप खुल जाता है। एयरबैग कार के स्टीयरिंग व्हील, दरवाजे और डैशबोर्ड में लगे होते हैं।
फाइल फोटो
Maruti Suzuki Invicto में दमदार 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन
Maruti Suzuki Invicto में दमदार 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर इसकी कुछ फोटो वायरल हो रही हैं। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और माइलेज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। अनुमान है कि यह जानदार कार शुरुआती कीमत 20 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलेगी।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
15 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
18 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
22 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines