Maruti Suzuki Invicto की आहट भर से XUV 700 और MG Hector की हालत पतली, जानें इस धाकड़ कार के 5 धांसू फीचर्स

Maruti Suzuki Invicto price, Maruti Suzuki Invicto mileage, auto news, cars under 20 lakhs, suv cars

फाइल फोटो

Maruti Suzuki Invicto: मारुति ने अपनी धांसू कार Invicto की बुकिंग शुरू कर दी है। मारुति की यह धाकड़ एमपीवी कार है, लोग 25,000 रुपये देकर मारुति सुजुकी की वेबसाइट या कंपनी की नेक्सा डीलरशिप से इसकी बुकिंग कर सकते हैं। कंपनी की यह शानदार कार Maruti Ertiga और Maruti XL7 से एक कदम आगे होगी। इसमें सभी एडवांस फीचर्स के साथ दमदार सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

विज्ञापन

एसयूवी सेगमेंट में कम्पटीशन बढ़ा

Maruti Suzuki Invicto से बाजार में एसयूवी सेगमेंट में Mahindra XUV700, Toyota Innova Hycross और MG Hector Plus का कम्पटीशन बढ़ेगा। कार में एयरबैग, एबीएस, एडीएएस जैसे धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। मारुति इनविक्टो में यात्री सुरक्षा के लिए एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) दिया जाएगा। ADAS से कार सड़क पर चलते समय खुद ही किसी खतरे, वाहन, वस्तु या व्यक्ति की मौजूदगी को भांप लेती है। इसके बाद ये ड्राइवर को अलर्ट भी करती है जिससे हादसों को टालने में मदद मिलती है। यह टेक्नोलॉजी रडार, कैमरा, सेंसर्स पर काम करती है।

विज्ञापन

इस फीचर्स से बढ़ेगी सुरक्षा

ADAS कार में ड्राइव करते समय अगर किसी कारण से आपका ध्यान भटक गया। ध्यान भटकने के कारण अगर आपकी कार दूसरी लेन में जाती है या फिर आपकी कार के सामने कोई दूसरी कार, व्यक्ति आ जाता है तो ऐसी कंडीशन में ये फीचर आपको अलर्ट कर हादसे से बचाने में मदद करता है। यह सड़क हादसे से बचाने में मददगार है।

Invicto में मिलेंगे यह पांच धांसू फीचर्स

  • 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • फ्रंट पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
  • डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर्ड टेलगेट
  • 9 स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम
  • पावर्ड ड्राइवर सीट मेमोरी और 18-इंच एलॉय व्हील

हाइब्रिड और नॉन-हाइब्रिड दोनों कॉन्फिगरेशन मिलेंगे

इस दमदार कार में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। कंपनी दो कॉन्फिगरेशन हाइब्रिड और नॉन-हाइब्रिड देगी इस कार में कंपनी दो कॉन्फिगरेशन हाइब्रिड और नॉन-हाइब्रिड देगी। Maruti Suzuki Invicto 7 सीटर प्रीमियम एमपीवी कार है। यह शुरुआती कीमत 20 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलेगी। कंपनी इसमें कई अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर करेगी। Maruti Suzuki Invicto में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा।

विज्ञापन

डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

Maruti Suzuki Invicto के हाइब्रिड वर्जन में 183 bhp की पावर मिलेगी। इस कार में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, LED हेडलैम्प्स और टेल लैंप्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे। फिलहाल मारुति सुजुकी ने अपनी इस नई कार के कीमतों का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 18.55 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ