Maruti Invicto या फिर Safari की सवारी रहेगी आपके लिए फायदे का सौदा?, जानें कंपैरिजन

Maruti Suzuki Invicto price, Tata Safari mileage, auto news, suv cars, cars under 15 lakhs

फाइल फोटो

विज्ञापन

Maruti Suzuki Invicto VS Tata Safari: मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी सबसे महंगी कार Invicto को लॉन्च किया है। यह कार बाजार में टाटा की सफारी को टक्कर देती है। दोनों ही धाकड़ एसयूवी कार हैं। आइए आपको इन दोनों कार के फीचर, माइलेज और कीमत के बारे में बताते हैं।

Tata Safari

सेफ्टी के लिए इस कार में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS),ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ऑटो होल्ड के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, और ISOFIX मिलता है। कार में 1956 cc का पावरफुल इंजन है। यह इंजन सड़क पर 67 Bhp की दमदार पावर देता है। कार में छह और सात सीट के ऑप्शन मिलते हैं। यह कार 16.14 kmpl की धाकड़ माइलेज देती है। कार में एयर प्यूरीफायर, एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ है।

विज्ञापन
tata safari price, tata safari  mileage, auto news

फाइल फोटो

 

6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन

Tata Safari शुरुाअती कीमत 15.65 लाख से 25.01 लाख एक्स शोरुम में बाजार में मिलती है। इसमें 6 वेरिएंट XE, XM, XMS, XT+, XZ और XZ+ आते हैं। कार में 2-लीटर का डीजल इंजन मिलता है। जो 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 9 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 360-डिग्री कैमरा ,ADAS जैसे फीचर्स भी हैं।

विज्ञापन

Maruti Suzuki Invicto

कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, LED हेडलैम्प्स और टेल लैंप्स हैं। कार में एबीएस, एडीएएस जैसे धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। कार में हाईब्रिड और नॉन हाईब्रिड दोनों इंजन ऑप्शन हैं। कार का नॉन-हाइब्रिड इंजन में 171 bhp का पावर और 205 nm का पीक टॉर्क मिलेगा। Maruti Suzuki Invicto शुरुआती कीमत 24.79 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। इसका टॉप मॉडल 28.42 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है।

 

विज्ञापन
Maruti Suzuki Invicto price, Maruti Suzuki Invicto mileage, auto news, cars under 20 lakhs, suv cars

फाइल फोटो

कार में दो ट्रिम Zeta+ और Alpha+

कार में दो ट्रिम Zeta+ और Alpha+ पेश किए हैं। Zeta+ में सात और आठ दोनों सीट ऑप्शन ऑफर किए जाएंगे। Maruti Suzuki Invicto में 2.0-लीटर चार-सिलेंडर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ और छह एयरबैग दिए गए हैं। कार एबीएस, एडीएएस जैसे धाकड़ सेफ्टी फीचर्स हैं। कार 183 बीएचपी की पावर देती है। इसमें ई-सीवीटी ट्रांसमिशन दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ