Maruti Invicto Discount: भारत में बड़ी फैमिली के लिए MPV सबसे बेस्ट ऑप्शन मानी जाती हैं। अगर ये फुल साइज़ में हो तो लम्बी दूरी आसानी से पार की जा सकती है। इस समय मारुति सुजुकी के पास भी इनविक्टो (Invicto)नाम से एक MPV है जिसकी कीमत 25.21 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन अगर आप इस गाड़ी को इस महीने खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस समय Maruti Invicto पर आपको काफी अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। आइये जानते हैं…
Maruti Invicto पर 2.65 लाख का डिस्काउंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने (दिसंबर 2024) मारुति सुजुकी अपनी एमपीवी इनविक्टो पपर काफी बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इनविक्टो पर 2.65 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। इस डिस्काउंट में 1 लाख रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए अब जानते हैं मारुति इनविक्टो की कीमत और इंजन के बारे में…
यह भी पढ़ें: देश में सबसे ज्यादा खरीदी गईं ये 10 छोटी कारें, पहली वाली के स्टाइल पर इंडिया फिदा!
इंजन और पावर
Maruti Invicto में 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो इलेक्ट्रिक मोटर के सतह है और मिलकर 186bhp की अधिकतम पावर और 206Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। मारुति इनविक्टो 9.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इनविक्टो का सर्टिफाइड माइलेज 23.24 kmpl है। फीचर की बात करें तो इनविक्टो में आपको 7-सीटर और 8-सीटर ऑप्शन में आती है, जैसी आपकी जरूरत वैसा मॉडल आप चुन सकते हैं।
फाइल फोटो
फीचर की बात करें तो इस कार में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट और एंबिएंट लाइटिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा के अलावा फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कीमत की बात करें तो मारुति सुजुकी इनविक्टो की एक्स-शोरूम कीमत 25.21 लाख रुपये से लेकर 28.92 लाख रुपये तक जाती है। यह फैमिली एक लिए एक आदर्श कार साबित हो सकती है। लेकिन खरीदने से पहले इस ड्राइव करके जरूर देख देखें।
यह भी पढ़ें: जेब पर भारी पड़ेगा Tata की कार खरीदना, नए साल में हो जाएंगी इतनी महंगी
डिस्क्लेमर: Maruti Invicto पर बताये गये डिस्काउंट की जानकारीअलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines