Maruti Suzuki Invicto: मारुति सुजुकी ने अपनी अवेटेड एमपीवी कार Invicto को बुधवार को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके दो ट्रिम Zeta+ और Alpha+ पेश किए हैं। Zeta+ में सात और आठ दोनों सीट ऑप्शन ऑफर किए जाएंगे।
Maruti Suzuki Invicto शुरुआती कीमत 24.79 लाख रुपये
जानकारी के अनुसार Maruti Suzuki Invicto शुरुआती कीमत 24.79 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। वहीं, इसका टॉप मॉडल का दाम 28.42 लाख रुपये एक्स शोरूम रखा गया है। बता दें कंपनी ने अपनी इस धांसू कार की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। मारुति सुजुकी की वेबसाइट या कंपनी की नेक्सा डीलरशिप पर 25,000 रुपये देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं।
फाइल फोटो
2.0-लीटर चार-सिलेंडर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन
जानकारी के अनुसार मारुति सुजुकी इनविक्टो टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस का री-बैज वर्जन है। इस दमदार कार में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ और छह एयरबैग दिए गए हैं। इस प्रीमियम एमपीवी कार में 2.0-लीटर चार-सिलेंडर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है।
कार में एबीएस, एडीएएस जैसे धाकड़ सेफ्टी फीचर्स
कार के धाकड़ इंजन में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। कार 183 बीएचपी की पावर देती है। इसमें ई-सीवीटी ट्रांसमिशन दिया गया है। कार में एबीएस, एडीएएस जैसे धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। कार में हाईब्रिड और नॉन हाईब्रिड दोनों इंजन ऑप्शन हैं। कार का नॉन-हाइब्रिड इंजन में 171 bhp का पावर और 205 nm का पीक टॉर्क मिलेगा।
Maruti Suzuki Invicto में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
Maruti Suzuki Invicto में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, LED हेडलैम्प्स और टेल लैंप्स हैं। कंपनी ने अपनी यह नई कार टोयोटा के साथ मिलकर तैयार की है। इससे पहले भी दोनों कंपनियां एक साथ कार पेश कर चुकी हैं।
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
4 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
6 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
7 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines