हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Maruti की इस नई एसयूवी ने आते ही मार्केट में मचाया बवाल, 23 kmpl की माइलेज, कीमत भी बेहद कम!

विज्ञापन
फाइल फोटो

Maruti Suzuki Invicto: एसयूवी सेगमेंट में हाई माइलेज कार इन दिनों मार्केट में डिमांड पर हैं। कार निर्माता कंपनियां किफायती दाम में एसयूवी कार पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में आज (5 जुलाई 2023) मारुति की नई धाकड़ कार Invicto को लोगों के सामने पेश किया जाएगा।

कार में एयरबैग, एबीएस, एडीएएस जैसे धाकड़ सेफ्टी फीचर्स 

हाल ही में कंपनी ने इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसके बाद से ही इस कार ने मार्केट में बवाल मचाया हुआ है। कार लवर्स बेसब्री से इस कार का इंतजार कर रहे हैं। कार में एयरबैग, एबीएस, एडीएएस जैसे धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

फाइल फोटो

विज्ञापन

Maruti Suzuki Invicto में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन

Maruti Suzuki Invicto में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस कार में हाईब्रिड और नॉन हाईब्रिड दोनों इंजन ऑप्शन मिलेंगे। कार का हाइब्रिड वर्जन 183 bhp की पावर देगा वहीं, नॉन-हाइब्रिड इंजन में 171 bhp का पावर और 205 nm का पीक टॉर्क मिलेगा।

23 kmpl की हाई माइलेज देगी यह कार 

फिलहाल कंपनी ने कार की कीमत, माइलेज और अन्य कोई जानकारी शेयर नहीं की है। अनुमान है कि यह धांसू कार सड़क पर 23 kmpl की हाई माइलेज देगी। वहीं, यह कार शुरुआती कीमत 18.55 लाख रुपये से 29.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है।

विज्ञापन

Maruti Suzuki Invicto में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलेंगे

Maruti Suzuki Invicto में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलेंगे। कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे। फिलहाल मारुति सुजुकी ने अपनी इस नई कार के कीमतों का खुलासा नहीं किया है। कार में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, LED हेडलैम्प्स और टेल लैंप्स हैं।

कंपनी की यह 7 सीटर प्रीमियम एमपीवी कार है

मारुति सुजुकी की वेबसाइट या कंपनी की नेक्सा डीलरशिप पर इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। आप केवल 25,000 रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं। कंपनी की यह 7 सीटर प्रीमियम एमपीवी कार है। कार में एडजस्टेबल सीट दी जा सकती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola