Maruti Suzuki Invicto: मारुति सुजुकी की अवेटेड एमपीवी कार Invicto बुधवार को लॉन्च हुई है। अब तक इस धाकड़ कार की कुल करीब 6200 यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। कंपनी की सबसे महंगी एमपीवी कार होने के बावजूद लोग नेक्सा डीलरशिप पर लाइन लगाकर इस कार की बुकिंग कर रहें हैं।
Maruti Suzuki Invicto शुरुआती कीमत 24.79 लाख रुपये
आप मारुति सुजुकी की वेबसाइट या कंपनी की नेक्सा डीलरशिप पर 25,000 रुपये देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। Maruti Suzuki Invicto शुरुआती कीमत 24.79 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। वहीं, इसका टॉप मॉडल का दाम 28.42 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा।
दमदार कार में दो ट्रिम Zeta+ और Alpha+
कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, LED हेडलैम्प्स और टेल लैंप्स हैं। इस दमदार कार में दो ट्रिम Zeta+ और Alpha+ पेश किए हैं। Zeta+ में सात और आठ दोनों सीट ऑप्शन ऑफर किए जाएंगे।
कार में 2.0-लीटर चार-सिलेंडर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन
इस प्रीमियम एमपीवी कार में 2.0-लीटर चार-सिलेंडर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है। कार को इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। कार 183 बीएचपी की पावर देती है। कार का नॉन-हाइब्रिड इंजन में 171 bhp का पावर और 205 nm का पीक टॉर्क मिलेगा।
पैनोरमिक सनरूफ और छह एयरबैग
कार में हाईब्रिड और नॉन हाईब्रिड दोनों इंजन ऑप्शन हैं। कार में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ और छह एयरबैग दिए गए हैं। कार में एबीएस, एडीएएस जैसे धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 hr agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
6 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
7 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
7 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines