Maruti की Ignis या Grand i10 Nios कौन सी बजट कार ऑफिस जाने के लिए रहेगी बेस्ट, जानें कंपैरिजन

Maruti Suzuki Ignis price, Hyundai Grand i10 Nios mileage, cng cars, cars under 6 lakhs, auto news

Maruti Suzuki Ignis VS Hyundai Grand i10 Nios

Maruti Suzuki Ignis VS Hyundai Grand i10 Nios: मेट्रो सिटी में बढ़ते ट्रैफिक के चलते हमें कॉम्पैक्ट साइज की हाई माइलेज कार चाहिए। इस सेगमेट में आइए आपको दो क्यूट कार Maruti Ignis और Hyundai Grand i10 Nios के बारे में बताते हैं।

Maruti Suzuki Ignis

Maruti Suzuki Ignis में कंपनी छह मोनोटॉन और तीन ड्यूल टॉन कलर देती है। यह कार 20.89 kmpl की माइलेज देती है। बाजार में सात वेरिएंट मिलते हैं। कार में 1197 cc का धाकड़ इंजन मिलता है। यह इंजन 81.8 Bhp की पावर देता है। कार में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं।

Maruti Suzuki Ignis price, cars under 6 lakhs, petrol cars

फाइल फोटो

कार का दमदार इंजन 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है

Maruti Suzuki Ignis के कार में DRLs के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर है। कार बाजार में शुरूआती कीमत 5.84 लाख से 8.16 लाख एक्स शोरूम में मिलती है। इसमे चार ट्रिम Sigma, Delta, Zeta और Alpha आते हैं। कार का दमदार इंजन 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।

Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios 6 मोनोटोन और दो ड्यूल टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। कार में शानदार अलॉय व्हील दिए गए हैं। इस धाकड़ कार में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों वर्जन ऑफर किया जाते हैं। कार का पेट्रोल और सीएनजी वर्जन 20.7 kmpl की माइलेज देता है। यह हाई परफॉमेंस कार है। Hyundai Grand i10 Nios शुरुआती कीमत 5.69 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में मिलती है। कार में छह एयरबैग, EBD, ABS, हिल असिस्टेंट, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो हेडलाइट्स और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप फीचर है।

Hyundai Grand i10 Nios price, Hyundai Grand i10 Nios mileage, auto news

फाइल फोटो

मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन

बाजार में इस दमदार कार के पांच ट्रिम Era, Manga, Sportz Executive, Sportz and Asta मिलतते हैं। Hyundai Grand i10 Nios में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जाते हैं। कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 83 PS की पावर क्षमता रखता है और 114 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार का डीजल वर्जन 26.2 kmpl की माइलेज देता है। कार में सेफ्टी के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ISOFIX एंकर का फीचर दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ