Maruti Suzuki Ignis Radiance Edition: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी कॉम्पैक्ट अर्बन एसयूवी Ignis का नया Radiance Edition कार बाजार में लॉन्च कर दिया है। नया एडिशन नया Radiance एडिशन कार के सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध है। Sigma वेरिएंट क साथ इसकी कीमत 5.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
Ignis की अब तक 2.8 लाख यूनिट्स बिक चुकी है नया रेडिएंस एडिशन कई कॉस्मेटिक बदलावों के साथ आया है इसमें आपको प्रीमियम इंटीरियर और मॉडर्न तकनीक के साथ बोल्ड एक्सटीरियर डिज़ाइन देखने को मिलता है। इस कार के डिजाइन और इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इंजन और पावर
Maruti Suzuki Ignis में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 82 bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क देता है यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है एक लीटर में 20.89kmpl की माइलेज ऑफर करती है। कार में लगा ये इंजन काफी दमदार है और बेहतर प्रदर्शन करता है। हर मौसम में Ignis निराश होने का मौका नहीं देती ।साल 2017 में Ignis को पहली बार भारत में लॉन्च किया था और अब तक इसकी 2.8 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं। Ignis कई मायनों में बेहतरीन कार है लेकिन जो कामयाबी इसे मिलती चाहिए थी वो अभी इससे थोड़ा दूर है।
बढ़िया स्पेस
Ignis बाहर से जितनी कॉम्पैक्ट नजर आती है लेकिन इसके केबिन में काफी अच्छा स्पेस दिया गया है। 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। इसकी सीट्स आरामदाक हैं। फीचर्स की इसमें कोई कमी फिलहाल नज़र नहीं आती। यह एक सॉलिड कार है। Ignis में कार और SUV दोनों का फील देखने को मिलता है। यह कार new-gen rigid platform पर बनी है जोकि काफी महबूत है।
सेफ्टी फीचर्स
Ignis में सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स जैसे खास फीचर्स मिलते हैं। लेकिन क्रैश टेस्ट में इसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। एडल्ट प्रोटेक्शन सेक्शन में Ignis को 34 में से सिर्फ 16.48 अंक मिले जो 1 स्टार बनता है। इस कार में ड्राइवर और पैसेंजर के सिर और गर्दन को सेफ्टी ठीक मिली जबकि चालक की छाती को कमजोर सुरक्षा मिली है। चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के मामले में Ignis को 49 में से 3.86 अंक के साथ 0 स्टार रेटिंग मिली है।
यह भी पढ़ें: आधी कीमत में खरीदें 7 सीटर कार! Maruti Ertiga से लेकर Toyota Innova लिस्ट में शामिल
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
9 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines