Maruti की इस कार को अभी खरीदने पर बचेंगे 69000 रुपये, 20 की माइलेज और स्पोर्टी लुक
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Maruti Suzuki Ignis: स्वतंत्रता दिवस पर मारुति सुजुकी अपनी एक मिड सेगमेंट फैमिली कार पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। दिखने में यह कार किसी हॉलीवुड मूवी की स्पोर्ट्स कार की तरह लगती है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Maruti Suzuki Ignis. की।
कंपनी 31 अगस्त तक कंपनी अपनी इस कार पर 35000 हजार रुपये कैश डिस्काउंट, 25000 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस, 5000 हजार रुपये स्क्रैप डिस्काउंट और 4000 हजार रुपये कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है। कार के बाजार में सात वेरिएंट आते हैं।
कार शुरूआती कीमत 5.84 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है। इसमें छह मोनोटोन और तीन डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। Ignis में लोगों के मनोरंजन के लिए सात इंच की स्क्रीन है। यह टचस्क्रीन है, जो स्टाइलिश लुक देती है। Maruti Suzuki Ignis में 1197 cc का इंजन है, यह पेट्रोल इंजन जानदार परफॉर्म करता है।
Maruti Suzuki Ignis का टॉप मॉडल 8.16 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें एयरबैग और एबीएस जैसे सुरक्षा फीचर दिए गए हैं। कार में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और डीआरएल इसे डैशिंग लुक्स देते हैं।
कार मा दमदार पेट्रोल इंजन 81.8 Bhp की हाई पावर देता है। Maruti Suzuki Ignis में 20.89 kmpl की माइलेज मिलती है। Maruti Suzuki Ignis में रियर पार्किंग सेंसर दिया गया है। जिससे कार को बैक करते हुए आसनी होती है। इससे हादसों का खतरा कम होता है।
Maruti Suzuki Ignis सड़क पर 113 Nm का पीक टॉर्क देती है। कार में 20.89 kmpl की माइलेज है। इसमें ईबीडी के साथ चार ट्रिम ऑफर किए जा रहे हैं। यह कार बाजार में टाटा टियागो, मारुति वैगन से मुकाबला करती है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.