छोटा पैकेट बड़ा धमाका है Maruti की यह कार, 20 kmpl की माइलेज और कीमत 6 लाख से कम, जानें फीचर्स
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Maruti Cars: मारुति सुजुकी अपनी कारों में किफायती दाम में हाई माइलेज देने के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में कंपनी की एक धाकड़ कार है Maruti Suzuki Ignis. खास बात यह है कि 31 मई तक कंपनी अपनी इस धांसू कार पर 54 हजार रुपये तक की छूट दे रही है।
Ignis में 1197 cc का धाकड़ इंजन मिलता है। कार का धाकड़ इंजन 81.8 Bhp की पावर देता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। यह कार 20. (richmondartmuseum.org) 89 kmpl की माइलेज देती है। इस पेट्रोल कार में दो एयरबैग दिए गए हैं।

Maruti Suzuki Ignis बाजार में शुरूआती कीमत 5.84 लाख से 8.16 लाख एक्स शोरूम में मिलती है। बाजार में इसके सात वेरिएंट हैं। इसमे चार ट्रिम Sigma, Delta, Zeta और Alpha आते हैं। कंपनी इसमें छह मोनोटॉन और तीन ड्यूल टॉन कलर देती है।
कार में 83PS का पावर मिलता है। कार का धाकड़ इंजन 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कार में Apple CarPlay और Android Auto के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
कार में DRLs के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल है। पैसेंजर सेफ्टी के लिहाज से इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। यह कार बाजार में Tata Tiago Maruti Wagon R and Celerio को टक्कर देती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: